फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकसाकर्मियों ने दुकानों पर जाकर मतदान निमंत्रण पत्र सौंपे

विज्ञापन
पलिया में राहगीरों को मतदान निमंत्रण पत्र देते पालिकाकर्मी। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। डीएम के अबकी बार मतदान 90 प्रतिशत पार के नारे को साकार करने के लिए नगर पालिका के कर्मचारियों ने पलिया की कई दुकानों पर जाकर मतदान निमंत्रण पत्र सौंपे। इसमें सभी से मतदान कर पूरे जिले में 90 प्रतिशत मतदान की मुहिम में साथ देने की बात कही।
विज्ञापन

डीएम ने जनपद के मतदान प्रतिशत को 90 पार की मुहिम चलाई जा रही है। इसी में नगर पालिका के ईओ महेंद्र कुमार के निर्देश पर पालिकाकर्मियों ने नगर पालिका रोड पर दुकानों में जाने के साथ ही निकलने वाले राहगीरों को मतदान निमंत्रण पत्र दिए। मतदान निमंत्रण पत्र पालिका कार्यालय के साथ ही आसपास विभिन्न दुकानों पर चस्पा किए गए। इस दौरान लेखाकार शारदा प्रसाद, लिपिक मेलाराम, बिजेंद्र कुमार, अंकुर सिंह, मगफूर अहमद, शिवम गुप्ता, आदेश वर्मा, अलीबक्श आदि पालिकाकर्मी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें