फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क हादसों में एक महिला की मौत, दो युवक घायल

विज्ञापन
One woman killed, two youths injured in separate road accidents
विज्ञापन
बेटे के साथ बाइक पर निघासन से दवा लेकर लौट रहीं थीं फूलमती
विज्ञापन

दूसरी घटना सिसैया कटौली हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास हुई
धौरहरा। ढखेरवा-धौरहरा और सिसैया कटौली मार्ग पर अलग-अलग जगहों पर हुए दो हादसों में एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
थाना ईसानगर के रुद्रपुर सालिम गांव निवासी विश्वंभर की 42 वर्षीय पत्नी फूलमती अपने पुत्र संदीप के साथ निघासन से दवा लेकर बाइक से घर आ रही थी। बाइक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि महिला अपने पुत्र संदीप के साथ दवा लेने निघासन गई थी। वापस आते समय बाइक को पीछे आ रहे ट्रक की साइड से टकरा गई। बाइक से महिला के गिरते ही उसके ऊपर से ट्रक पिछला पहिया निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र संदीप सुरक्षित बच गया। गांव वालों की मदद से ट्रक को पकड़ लिया गया, जबकि चालक मौके से भाग गया, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना सिसैया कटौली हाईवे पर पेट्रोल पंप के पास हुई, जहां ईसानगर इब्राहिम के कोल्हू पर काम करने गए थे। कोल्हू मालिक ने बताया यहां से घर वापस आ रहे थे कि कटौली मार्ग से आ रही मोटरसाइकिल को पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी। इससे 18 वर्षीय अरुण पुत्र तेजपाल 19 वर्षीय अशर्फी निवासी रमपुरवा घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें