गोला गोकर्णनाथ। पार्श्व गायक मोहम्मद रफी की पुण्यतिथि पर हुए ‘एक शाम रफी के नाम’ कार्यक्रम में स्थानीय गायकों ने गीत-संगीत की महफिल सजाई।
एक स्थानीय सभागार में हार्टबीट म्यूजिकल क्लब के सौजन्य से हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धर्मेंद्र गिरि मोंटी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। स्थानीय कलाकारों ने मोहम्मद रफी की याद में उन्हीं के गीत गाकर समा बांध दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ शिव शंकर को जिसने पूजा उसका बेड़ा पार हुआ भजन से हुआ। संजय शर्मा ने तारीफ करूं क्या उसकी, आदेश राजपूत ने मोहम्मद रफी तू बहुत याद आया, चाहूंगा तुझे सांझ सवेरे, लक्ष्मी गुप्ता ने सत्यम शिवम सुंदरम, मेरे नसीब में तू है कि नहीं, मोंटी गिरी और संजय शर्मा ने सलामत रहे दोस्ताना हमारा, मोंटी गिरी ने मेरे मितवा मेरे मीत रे, मुन्ना ने मेरे दोस्त किस्सा यह क्या हो गया गीत गाकर देर रात तक लोगों को रफी की याद में बांधे रखा।
कार्यक्रम में विक्रम केडिया, राजेश गुप्ता, बृजेश तिवारी आदि ने गीत गाए। संचालन मनोज कश्यप ने किया। इस मौके पर नवनीत गुप्ता, राजेश आनंद, राम रक्षपाल राजपूत, संजीव दिक्षित, आदर्श सोनी, आदर्श जयसवाल, संदीप गुप्ता, रूपेश सक्सेना, विनोद स्वर्णकार आदि मौजूद रहे।