फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सीटों के लिए नामांकन आज से

Thu, 19 Jan 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बने काउंटर, प्रत्याशी के साथ पांच लोग ही जा सकेंगे अंदर 
विज्ञापन

सामान्य के लिए 10 और एससी/एसटी के लिए पांच हजार जमानत राशि 
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी, जिसके लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 27 जनवरी तक चलने वाले नामांकन के लिए विधानसभावार कक्षों का निर्धारण कर दिया गया। वहीं बाहरी और अवांछित लोगों का प्रवेश रोकने के लिए कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग की गई है। मेन गेट से सिर्फ प्रत्याशी और उनके समर्थक ही प्रवेश करेंगे। मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय दलों के प्रत्याशियों को संबंधित विधानसभा के एक प्रस्तावक की जरूरत होगी, जबकि रजिस्टर्ड एवं निर्दलीय प्रत्याशियों को 10 प्रस्तावक (मतदाता) लाना जरूरी होगा। प्रत्येक प्रत्याशी के साथ अधिकतम पांच लोग ही नामांकन कक्ष में जा सकेंगे। 
डीएम आकाशदीप ने बताया कि प्रत्याशियों को प्रारूप ए और बी में भरकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत करना होगा, जिन पर संबंधित राजनीतिक दलों के पदाधिकारी स्याही से हस्ताक्षर करेंगे। मुहर वाले हस्ताक्षर से या फैक्स द्वारा भेजे गए प्रारूप स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रत्याशियों को तीन श्रेणियों मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय / क्षेत्रीय दल, अमान्यता प्राप्त रजिस्टर्ड दल और निर्दलीय श्रेणी में रखा जाएगा। सभी श्रेणियों के प्रत्याशियों के नाम वर्णमाला क्रम में रखे जाएंगे। नामांकन के समय प्रत्येक उम्मीदवार को आपराधिक मामलों का विवरण शपथ पत्र पर प्रस्तुत करना होगा, जिसका प्रकाशन उसी दिन रिटर्निंग आफिसर अपने नोटिस बोर्ड पर करेंगे। इसके अलावा चल-अचल संपत्तियों और शासकीय बकाया धनराशि का विवरण शपथ पत्र में देना अनिवार्य है। 
विज्ञापन

 
नामांकन दाखिल करने से पहले खोलना होगा खाता
निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्याशियों को नामांकन दाखिल करने से एक दिन पहले बैंक में खाता खोलना होगा, जिसकी सूचना लिखित तौर पर निर्वाचन अधिकारी को दी जाएगी। इसी खाते के माध्यम से प्रत्याशी अपने निर्वाचन में होने वाले सभी व्ययों की धनराशि का लेनदेन करेंगे।
 
27 जनवरी तक कर सकेंगे नामांकन
निर्वाचन की अधिसूचना के मुताबिक 20 से 27 जनवरी 2017 तक प्रत्याशी प्रपत्र खरीदकर नामांकन जमा करेंगे। 30 जनवरी को नामांकन प्रपत्रों की जांच की जाएगी। जबकि एक फरवरी नाम वापसी के लिए अंतिम मौका होगा। इसके बाद 15 फरवरी को 1645 मतदेय स्थलों के 2698 बूथों पर सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान किया जाएगा। 11 मार्च 2017 को मतगणना कराई जाएगी। 
विज्ञापन

 
न्यायालय कक्षों में दाखिल होंगे नामांकन
विधानसभा पलिया के प्रत्याशी अपना नामांकन न्यायालय सहायक महानिरीक्षक निबंधन/सहायक आयुक्त स्टांप के यहां दाखिल करेंगे। इसी तरह निघासन क्षेत्र के प्रत्याशी अपना नामांकन न्यायालय वन बंदोबस्त अधिकारी, गोला क्षेत्र का नामांकन न्यायालय अपर जिला मजिस्ट्रेट, श्रीनगर क्षेत्र का नामांकन न्यायालय अतिरिक्त अधिकारी/मजिस्ट्रेट, धौरहरा क्षेत्र का नामांकन न्यायालय उप संचालक चकबंदी, लखीमपुर का नामांकन न्यायालय सदर एसडीएम, कस्ता क्षेत्र का नामांकन न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी और मोहम्मदी क्षेत्र का नामांकन न्यायालय जिलाधिकारी कक्ष में कराया जाएगा। इनमें संबंधित तहसीलों के एसडीएम आरओ और तहसीलदार बतौर एआरओ नामांकन प्रपत्र जमा करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें