फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से कुचलकर नेपाली महिला मजदूर की मौत

विज्ञापन
Nepali female laborer dies after being crushed by a bus
विज्ञापन
पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर कोरैया जंगल गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

फरधान। पीलीभीत-बस्ती हाईवे पर कोरैया जंगल गांव के पास बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे एक नेपाली महिला की प्राइवेट बस से कुचलकर मौत हो गई। रात का फायदा उठाते हुए चालक बस भगा ले गया। महिला अपने पति के साथ मजदूरी करने हरिद्वार जा रही थी।
विज्ञापन

नेपाली महिला 24 वर्षीय प्रमिला घारती पत्नी बहादुर लाल निवासी पालिका डेरी थाना जाजड़ बहराइच डिपो की बस से रुपईडीहा से हरिद्वार मजदूरी करने अपने पति के साथ जा रही थीं। रात करीब नौ बजे फ़रधान थाना के गांव कोरैय्या जंगल के पास बस रुकी। बस रुकने पर यात्री अपनी जरूरतों के मुताबिक उतरने लगे। उसी के साथ प्रमिला भी बस से उतरकर रोड क्रॉस करने लगीं। उसी समय लखीमपुर की ओर से आ रही एक प्राइवेट बस की चपेट में आकर प्रमिला की मौत हो गई। बस चालक बिना रुके बस भगा ले गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही महिला के पति बहादुर लाल की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें