फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहजम की दो ग्राम पंचायतों में 12 लाख से अधिक का गबन

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीआरओ ने सचिव और जेई के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के दिए निर्देश, होगी रिकवरी
विज्ञापन

पंचायत भवन की धनराशि आहरित करने के बावजूद निर्माण कार्य न कराने का मामला
लखीमपुर खीरी। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत गुलचौरा और अकबरपुर के सचिव और जेई के खिलाफ 12 लाख रुपये गबन किए जाने की रिपोर्ट लिखाने के आदेश दिए हैं। आदेश में दोनों से गबन की गई धनराशि की रिकवरी भी करने को कहा गया है। यहां बता दें कि दोनों ग्राम पंचायतों में भवन निर्माण के लिए राशि तो बैंक से निकाल ली गई, लेकिन भवन नहीं बनाए।
ग्राम पंचायत गुलचौरा में 2021-22 में पंचायत भवन का निर्माण कराया जाना था, जिसके लिए कार्यदाई संस्था स्वयं ग्राम पंचायत नामित थी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव भी 2021 में कराए जाने से तत्कालीन प्रधान व सचिव ने मार्च 2021 में पंचायत भवन की छत निर्माण का करीब छह लाख रुपया निकाल लिया था, लेकिन निर्माण कार्य नहीं कराया।
विज्ञापन

इसके बाद पंचायत चुनाव में तत्कालीन प्रधान हार गए, जिसके बाद नए प्रधान ने बजट न होने से काम शुरू नहीं कराया। जब अधिकारियों ने पंचायत भवन का निर्माण पूरा कराने का दबाव बनाया तो प्रधान ने पंचायत भवन की धनराशि का गबन किए जाने की शिकायत की और भवन बनाने में असमर्थता जताई। इसके बाद मामले की जांच कराई गई तो पाया गया कि सचिव सत्यवीर राना ने गुलचौरा के साथ ही दूसरी ग्राम पंचायत अकबरपुर में भी पंचायत भवन की छत का करीब छह लाख रुपये निकाल लिया था। दोनों ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन की छत नहीं डलवाई गई थी।
डीपीआरओ सौम्य शील सिंह ने सचिव और जेई आरईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा और अधूरे पंचायत भवन को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। गुलचौरा में मौजूदा प्रधान ने अपने संसाधनों से पंचायत भवन की छत का निर्माण कार्य अप्रैल 2022 पूरा कराया, जिसके बाद अब फिनिशिंग का कार्य जारी है। वहीं अकबरपुर में पंचायत भवन की छत नहीं बन पाई है।
डीपीआरओ ने बताया कि दोनों ग्राम पंचायतों में बतौर सचिव तैनात सत्यवीर राना और जेई आरईडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही गबन की गई धनराशि की रिकवरी सचिव से कराई जाएगी।
प्रधान ने सचिव पर लगाया 3.07 लाख रुपये के गबन का आरोप
लखीमपुर खीरी। सदर ब्लॉक की ग्राम पंचायत उदयपुर महेवा की प्रधान तारा देवी ने सचिव राजेश वर्मा पर कूटरचित दस्तावेज के सहारे 3,07,357 रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। प्रधान ने बीडीओ पीयूष सिंह को शिकायती पत्र सौंपा है।
सोमवार को सचिव राजेश वर्मा ने उदयपुर महेवा के प्रधान पुत्र पुष्पक वर्मा व उनके आठ-10 साथियों पर मारपीट करने के आरोप में सदर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद प्रधान तारा देवी ने सचिव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
प्रधान ने बीडीओ दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उदयपुर महेवा के ग्राम निधि के सरकारी खातों से सचिव राजेश वर्मा ने कूटरचित दस्तावेजों का इस्तेमाल कर करीब 3,07,357 रुपये निकालकर हड़प लिए। आरोप है कि सचिव ने अपने रिश्तेदार के खाते में मिट्टी व बालू का हजारों रुपये भेज दिया, जबकि बालू व मिट्टी की खरीद दूसरे व्यक्ति से की गई।
विज्ञापन

सचिव ने 4500 रुपये मजदूरी के नाम पर अपनी मकान मालिक का भुगतान कर दिया, जबकि वह संपन्न महिला हैं और उन्होंने श्रमदान भी नहीं किया है। प्रधान का यह भी आरोप है कि उसका डोंगल सचिव ने अपने पास रखा है। वहीं, मामले डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें