फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों के लिए नेपाल ने खोला बार्डर, लोगों में दिखी खुशी

विज्ञापन
गौरीफंटा बार्डर पर वाहनों की आवाजाही शुरू होने के बाद जाते वाहन।
विज्ञापन

समाजसेवी रवि गुप्ता ने पहुंचकर वाहन चालकों को पहनाई माला

धनगढ़ी (नेपाल)। नेपाल मंत्रिमंडल के निर्णय के बाद पैदल वालों के लिए सीमा खुलने के बाद रविवार से दोपहिया व चार पहिया वाहनों के लिए भी खोल दिया गया है। दोनों देशों के दो पहिया और चार पहिया वाहनों के संचालन से हटी रोक से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन

पिछले 18 माह से बंद भारत-नेपाल के 20 नाकाओं को खोलने के बाद निर्देश नेपाल सरकार ने दिए थे। मामले में नेपाल प्रशासन द्वारा केवल पैदल आवागमन ही खुलने के बात कहते हुए वाहनों के लिए कोई आदेश न आने की बात कहकर वाहनों का संचालन बंद रखा था। रविवार को दो पहिया व चार पहिया वाहनों के लिए भी बार्डर पूरी तरह से खोल दिया गया है। बार्डर खुलवाने का प्रयास कर रहे पलिया के भाजपा नेता व समाजसेवी रवि गुप्ता ने गौरीफंटा बार्डर पर पहुंचकर निजी वाहनों से नेपाल जा रहे भारतीय व उधर से नेपाल से भारत आ रहे नेपाली लोगों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। साथ ही बार्डर के एसएसबी व नेपाल के एपीएफ जवानों को भी फूल माला पहनाकर उनको स्वागत किया।
गौरीफंटा-त्रिनगर धनगढ़ी बार्डर से निजी वाहनों से नेपाल जाने वाले भारतीयों से नेपाल के सुरक्षा बलों ने गाइड लाइन का पालन करने पर आरटीपीसीआर रिपोर्ट देखने के बाद ही भारतीयों को नेपाल जाने दिया गया। नेपाल के कैलाली डीएम खगेंद्र प्रसाद रिजाल ने बताया कि बार्डर से भारतीयों व नेपाली निजी दोपहिया व चार पहिया वाहनों के आवागमन जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर वाहनों से आने वाले पर्यटकों को आरटीपीसीआर, टीकाकरण का प्रमाण पत्र साथ लाने पर नेपाल आने की छूट दी है। एसएसबी गौरीफंटा के सहायक कमानडेंट जगदीश सिंह ने बताया कि गौरीफंटा बार्डर से नेपाल आने जाने वाले निजी वाहनों के लिए रविवार से खोल दिया गया है।

नेपाली वाहनों को रोका, जिससे नेपालियों में दिखा रोष

गौरीफंटा। नेपाल द्वारा निजी वाहनों के लिए बार्डर खोलने के निर्देश के बाद गौरीफंटा एसएसबी द्वारा तो नेपाली वाहनों को जाने दिया गया लेकिन उससे आगे कस्टम विभाग के अधीक्षक ने नेपाली वाहनों को बार्डर पर ही रोक दिया। जिसके चलते करीब एक घंटा तक नेपाली वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। एसएसबी के अधिकारियों व उच्चाधिकारियों से वार्ता करने के बाद निजी वाहनों को जाने के निर्देश दिए गए तब कहीं जाकर नेपाली अपने वाहनों से भारतीय सीमा में प्रवेश कर सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें