फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकी की दौड़ में शामिल अधिकतर उम्मीदवार हैं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले से विधायक बनने की दौड़ में शामिल 65 उम्मीदवारों में से अधिकांश उम्मीदवार किसान हैं। जबकि कुछ डाक्टर और मास्टर भी हैं। अधिवक्ता और ठेकेदार भी अपना भाग्य अजमा रहे हैं। एक निर्दलीय उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जो मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। कई व्यापारी खेती बाड़ी के साथ अपना व्यपार भी संभाल रहे हैं। कुछ ऐसे भी उम्मीदवार हैं जो पहले विधायक रह चुके हैं। उन्होंने अपनी आय का साधन पेंशन बताया है। कुछ उम्मीदवार बड़े ठेकेदार और बिल्डर हैं।
विज्ञापन

मोहम्मदी से भाजपा उम्मीदवार लोकेंद्र प्रताप सिंह, लखीमपुर से पीस पार्टी के अशरफ अली, निघासन से कांग्रेस प्रत्याशी अटल शुक्ला, श्रीनगर क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार प्रशांत वर्मा पेशे से वकील हैं, लेकिन साथ में खेती बाड़ी भी करते हैं। कस्ता से भाजपा विधायक सौरभ सिंह सोनू भी विधि स्नातक हैं, लेकिन वह खेतबाड़ी कर अपना परिवार चलाते हैं। लखीमपुर से निर्दलीय उम्मीदवार नरेश सिंह भदौरिया पेशे से अधिवक्ता हैं। इस चुनाव में भाग्य अजमाने वाले उम्मीदवारों में वकीलों की संख्या पहले चुनावों से कम है।
पलिया से भाजपा उम्मीदवार रोमी साहनी भी किसान हैं, लेकिन वह खेती किसानी के साथ व्यापार भी करते हैं। श्रीनगर से भाजपा उम्मीदवार मंजू त्यागी भी किसान हैं, लेकिन इसके साथ उनका व्यापार भी है। पलिया से सपा प्रत्याशी प्रीतइंदर सिंह, धौरहरा से सपा प्रत्याशी वरुण चौधरी और श्रीनगर से सपा प्रत्याशी रामसरन भी किसान हैं। रामसरन खेती के साथ व्यापार भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी विनोद शंकर अवस्थी भी किसान हैं। विनोद शंकर अवस्थी पेशे से शिक्षक भी हैं। कस्ता से सपा उम्मीदवार सुनील भार्गव की आय का जरिया भी कृषि है। धौरहरा से कांग्रेस प्रत्याशी जितेंद्री देवी और श्रीनगर की कांग्रेस प्रत्याशी चांदनी की जीविका भी खेती है।
उधर, मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में बड़े पूंजीपति चुनाव मैदान में हैं। यहां से सपा उम्मीदवार दाउद अहमद खेती किसानी तो करते ही हैं, वह बड़े व्यापारी भी हैं। बसपा प्रत्याशी शकील सिद्दीकी बड़े बिल्डर हैं। उनका बड़ा व्यापारिक साम्राज्य भी है। गोला से भाजपा प्रत्याशी अरविंद गिरि किसान होने के साथ-साथ व्यापारी भी हैं। गोला से कांग्रेस उम्मीदवार प्रह्लाद पटेल विशुद्ध किसान हैं। धौरहरा से बसपा उम्मीदवार आनंद मोहन त्रिवेदी ने वकालत की पढ़ाई की है, लेकिन पेशे से वह किसान हैं। निघासन से सपा उम्मीदवार आरएस कुशवाहा व्यापारी हैं।
डाक्टर और शिक्षक भी चुनाव मैदान में
लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. रवि शंकर त्रिवेदी पेशे से चिकित्सक हैं। पलिया से बसपा उम्मीदवार डॉ. जाकिर हुसैन भी बीयूएमएस डिग्री धारक डॉक्टर हैं। पलिया में लोक शक्ति पार्टी के प्रत्याशी रामलखन भी चिकित्सक हैं। जबकि कस्ता से बसपा उम्मीदवार हेमवती राज, धौरहरा से भाजपा प्रत्याशी विनोद शंकर अवस्थी पेशे से शिक्षक हैं। गोला से निर्दलीय उम्मीदवार सिद्धार्थ शुक्ला भी पेशे से शिक्षक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें