मैलानी। एसी टूूरिस्ट कोच से पर्यटकों को दुधवा के जंगलों की सैर कराने वाली मैलानी-बिछिया पैसेंजर ट्रेन अब तीन दिन के बजाए हफ्ते में दो दिन ही चलेगी। अब दो नहीं, बल्कि एक एसी टूरिस्ट कोच ही इस ट्रेन में लगाया जाएगा।
रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, रेल प्रशासन की ओर से 11 अप्रैल से यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन के बजाए दो दिन शनिवार और रविवार को ही चलाई जाएगी। यह गाड़ी सभी स्टेशनों पर रुकेगी।
संशोधित रैक संरचना के अनुसार, इस गाड़ी में एसएलआरडी के दो, साधारण द्वितीय श्रेणी के पांच, एसी टूरिस्ट कार का एक और पॉवर कार के एक कोच सहित कुल नौ कोच लगाए जाएंगे। पहले इसमें एसी टूरिस्ट कार के दो कोच लगाए जाते थे। और यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन शनिवार, रविवार और सोमवार को संचालित होती थी।