फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Chunav 2024: खीरी और धौरहरा संसदीय क्षेत्र में चौथे चरण में चुनाव, जानिए कब डाले जाएंगे वोट

Sat, 16 Mar 2024 05:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

Lok Sabha Chunav 2024 Dates : खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट के लिए चौथे चरण में चुनाव होना है, जिसके तहत 13 मई को वोट डाले जाएंगे। 18 अप्रैल से नामांकन शुरू होंगे।
विज्ञापन
लखीमपुर स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव आयोग ने शनिवार को 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। सात चरण में लोकसभा चुनाव संपन्न कराए जाएंगे। खीरी और धौरहरा लोकसभा सीट के लिए चौथे चरण में चुनाव होना है। दोनों सीटों के लिए 13 मई को वोट डाले जाएंगे। चार जून को चुनाव नतीजे आएंगे। इसके लिए 18 अप्रैल से नामांकन की शुरुआत होगी। 

विज्ञापन


शनिवार शाम कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा चुनावों को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जनपद में दो लोकसभा सीटें खीरी और धौरहरा हैं, जिन पर कुल 28,66,653 मतदाता अपने-अपने संसदीय क्षेत्र का सांसद चुनेंगे। डीएम ने बताया कि 18 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा, जो कि 25 अप्रैल तक चलेगा।  26 अप्रैल को नामांकन की जांच के साथ 29 अप्रैल को पर्चा वापसी का आखिरी दिन होगा। 

डीएम ने बताया कि जिले को 24 जोन और 207 सेक्टरों में बांटा गया है। कुल 2890 बूथ और 1638 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि पिछली लोकसभा में जिले में कुल 64.24 प्रतिशत वोट पड़ा था। इस बार 80 फीसदी के पार वोटिंग कराने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए वोटर जागरुकता अभियान के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
विज्ञापन


Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव तारीखों का एलान, जानिए बरेली में कब होगा मतदान

बताया कि जिले में एक कंट्रोल रूम बनेगा। हिस्ट्रीशीटर पर नजर के साथ साथ नेपाल बॉर्डर पर भी सख्ती रहेगी। सीडीओ अनिल सिंह ने बताया कि 28 खीरी संसदीय लोकसभा सीट के लिए रिटर्निंग अफसर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व धौरहरा लोकसभा सीट के लिए रिटर्निंग अफसर वह खुद रहेंगे।

चुनाव तारीखों का एलान होते ही आचार संहिता लागू 
शनिवार शाम चार बजे के करीब चुनाव तारीखों के एलान के साथ ही जनपद में आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। अपर जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि आचार संहिता लागू होने के 24 घंटे के भीतर सरकारी भवनों, 48 घंटे के भीतर सार्वजनिक स्थानों व 72 घंटे के अंदर निजी भवनों पर लगी प्रचार सामग्री हटा लेने के निर्देश दिए गए हैं। धारा 144 लागू होने के चलते निर्वाचन प्रक्रिया समाप्त होने तक किसी भी प्रकारी की जनसभा, पदयात्रा व रैली आदि नहीं निकाली जा सकेगी। अगर कोई त्योहार या कार्यक्रम पड़ता है, तो उसके लिए पूर्व अनुमति लेनी जरूरी होगी।
विज्ञापन

पिछली बार से 15 लाख बढ़ी चुनावी खर्च सीमा
लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी करने वाला प्रत्याशी चुनाव में इस बार 95 लाख रुपये खर्च कर सकता है। बता दें कि पिछली बार चुनाव खर्च की यह सीमा 80 लाख थी, जो इस बार बढ़कर 95 लाख रुपये हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पिछली बार से यह राशि 15 लाख रुपये बढ़ गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें