बुधवार की रात करीब नौ बजे धौरहरा वन रेंज के सुजानपुर खैरीपुरवा गांव के बाहर परमेश्वरी पुरवा चहलुवा जाने वाले मार्ग पर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने गांव के बाहर बने घर की दीवार पर तेंदुएं को बैठे देखा और उसका वीडियो बनाकर सूचना वन विभाग को दी।
लखीमपुर खीरी में दुधवा टाइगर बफर जोन के वन रेंज धौरहरा क्षेत्र के सुजानपुर खैरीपुरवा गांव के बाहर बने एक घर की दीवार पर बुधवार रात एक तेंदुआ बैठा नज़र आया। लोगों ने उसे देखकर वीडियो बनाना शुरू किया तो वह दीवार से उतरकर पास ही गन्ने के खेत में घुस गया।
विज्ञापन
बुधवार की रात करीब नौ बजे धौरहरा वन रेंज के सुजानपुर खैरीपुरवा गांव के बाहर परमेश्वरी पुरवा चहलुवा जाने वाले मार्ग पर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने गांव के बाहर बने घर की दीवार पर तेंदुएं को बैठे देखा और उसका वीडियो बनाकर सूचना वन विभाग को दी।
तेंदुएं की सूचना से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। लोग घरो से निकलने से डर रहे हैं। वही ग्रामीणों का कहना है कि यह तेंदुआ करीब 15 दिनों से गांव के आसपास देखा जा रहा है और इसने कई छुट्टा घूम रहे मवेशियों के शिकार भी किया है।
विज्ञापन
सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन दरोगा सत्यप्रकाश वर्मा,अनिल कुमार, वन रक्षक सतीश चंद्र मिश्रा, उत्तम पांडेय,दैनिक कर्मी कमाल अहमद,विवेक पप्पू,कन्हैया ने पग चिन्हों को देखकर तेंदुआ होने की पुष्टि की और कैमरे लगाकर उसकी निगरानी शुरू की।
साथ ही उच्चाधिकारियों को अवगत कराकर तेंदुएं को पकड़ने की अनुमति मांगी है। वन विभाग की टीम ने गांव वालों को सावधानी बरतने के लिए कहा है और खेत मे झुंड बनाकर जाने की अपील की है। वन दरोगा सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि तेंदुएं की निगरानी के लिए कैमरे लगाये गए हैं और उसको पकड़ने के लिए अनुमति मांगी गयी है।