फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लखीमपुर को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
स्वास्थ योजनाओं की समीक्षा करते एसीएमओ।
विज्ञापन
मंडल में पहला तो प्रदेश में आई 12वीं रैंक
विज्ञापन

बीपीएम, बीसीपीएम एवं बैम को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम करेंगे सम्मानित
लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य सेवाओं के 14 संकेताकों में जिले को मंडल में पहला और प्रदेश में 12वां स्थान मिला है। इसको लेकर स्वास्थ्य अधिकारियों में खुशी की लहर है। इसके लिए बीपीएम, बीसीपीएम एवं बैम को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम उन्हें सम्मानित करेंगे।
कार्यक्रम के नोडल अफसर एवं एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार ने बताया कि मार्च में 14 स्वास्थ्य संकेतांक में जिले को मंडल में प्रथम स्थान तो वहीं प्रदेश में 12वां स्थान मिला है। इससे पहले फरवरी में मंडल में जिला चौथे और यूपी में 26 वें स्थान पर था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रसव पूर्व जांच, खून की जांच, क्षय रोग, आशा भुगतान, परिवार नियोजन (स्थायी विधि), संस्थागत प्रसव, गर्भवती महिलाओं की एचआईवी जांच में जिले की स्थिति बेहतर रही है।
विज्ञापन

डीपीएम अनिल यादव ने बताया कि सीएचसी पर बीपीएम, बीसीपीएम, बैम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए उन्हें जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह से सम्मानित कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें