बिजुआ ब्लॉक की महिला किसान राजेंद्री देवी को गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में शाहजहांपुर प्रगतिशील कृषक सम्मान मिला। कार्यक्रम में उनकी जगह उनके पुत्र ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
लखीमपुर खीरी जिले की प्रगतिशील महिला किसान को एक बार फिर बड़े फलक पर पहचान मिली है। बिजुआ ब्लॉक की महिला किसान राजेंद्री देवी को गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में शाहजहांपुर प्रगतिशील कृषक सम्मान मिला। कार्यक्रम में उनकी जगह उनके पुत्र मौजूद। जिन्हें प्रदेश की गन्ना एवं चीनी उद्योग की प्रमुख सचिव वीना कुमारी ने पुरस्कार प्रदान किया।
विज्ञापन
प्रगतिशील किसान राजेंद्री देवी के अस्वस्थ होने के कारण उनके पुत्र व पेशे से शिक्षक वीरेंद्र शुक्ला ने अपनी मां का सम्मान ग्रहण किया। राजेंद्री देवी को 2018 में गन्ना पेड़ी प्रबंधन के क्षेत्र में प्रदेश में प्रथम पुरस्कार, 2020 में राज्य में सर्वश्रेष्ठ गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार जबकि, 2021 में राज्य स्तरीय गन्ना उत्पादन प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार मिल चुका है।
बता दें कि इसी महीने की 11 अक्तूबर को बलरामपुर चीनी मिल समूह की चेयरपर्सन अवंतिका सरावगी भी राजेंद्री देवी को सम्मानित कर चुकी हैं। किसान राजेंद्री देवी परंपरागत खेती से अलग हटकर आधुनिक तौर पर खेतीबाड़ी करती हैं। गन्ना उत्पादन में वह अहम योगदान दे रही हैं।