फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवाईसी एप: घर घर पहुंचाएगा माननीयों की हिस्ट्रीशीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों का ब्योरा सरकारी अभिलेखों में दर्ज करने के साथ सार्वजनिक करने का निर्णय लिया है। इसके लिए केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) एप लांच किया है। इससे मतदाता उम्मीदवारों का आपराधिक इतिहास जान सकेगें। एप पर नामांकन में दाखिल किए गए अभिलेख भी अपलोड हो रहे हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कई माननीयों ने नामाकंन भी दाखिल कर दिया है। माननीयों की शैक्षिक योग्यता से लेकर उनका आपराधिक इतिहास इस बार सरकारी अभिलेखों में कैद नहीं रहेगा, बल्कि सार्वजनिक होगा। इसके लिए आयोग ने केवाईसी एप लांच किया है। मतदाता इसे मोबाइल में अपलोड कर उम्मीदवारों के बारे में सबकुछ जान सकेंगे।
उम्मीदवारों के नामाकंन दाखिल करते ही उनका विवरण चुनाव आयोग के केवाईसी (नो योर कैंडिडेट) एप पर अपलोड कर दी जाएंगी। एंड्रायड मोबाइल धारक इस एप को अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर प्रत्याशियों के बारे में सब कुछ जान सकेंगे। हालांकि इससे पहले प्रत्याशियों का रिकार्ड चुनाव आयोग की वेबसाइट पर अपलोड होता था, लेकिन बदलते दौर में चुनाव आयोग ने 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान एप लांच कर दिया है। इससे मतदाताओं से लेकर एंड्रायड मोबाइल धारक घर बैठे ही नेताओं की हिस्ट्रीशीट से लेकर शिक्षा, संपत्ति आदि की जानकारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप पर ये मिलेगी जानकारी
1. उम्मीदवार का फोटो
2. उनका विवरण
3. उम्मीदवारों का आपराधिक इतिहास
4. प्रत्याशियों का शपथ पत्र, जिसमें उनकी शैक्षिक योग्यता संपित्त, कर्ज आदि।
इस तरह करें डाउनलोड
1. प्लेस्टोर से केवाईसी ( रेड में के और सी व बीच में पीले रंग का वाई) डाउनलोड करें।
2. भारत निर्वाचन आयोग के बाद आगे बढ़े पर क्लिक करें।
3. तमाम प्रत्याशियों के फोटो व विवरण आ जाएंगे।
4. जिले के लिए ऊपर दिए गए सेलेक्ट क्राइटेरिया चुनें।
5. फिर नीचे जाकर स्टेट व उसके नीचे के ऑप्शन पर जाकर जिला चुनें।
6. इस पर क्लिक करते ही नामाकंन कराने वालों का फोटो, ब्यौरा स्क्रीन पर आ जा जाएगा।
7. इसमें प्रत्याशी का नाम, पार्टी, स्टेटस एवं आपराधिक ब्योरा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें