फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखकर दी श्रृद्याजंलि

विज्ञापन
गांधी जी के शहीद दिवस पर मौन रखे अधिकारी - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। देश की आजादी में अपने प्राणों का बलिदान करने वाले शहीदों को रविवार को श्रद्धांजलि दी है। कलक्ट्रेट एवं पुलिस लाइन सभागार में सुबह 11 बजे अधिकारी से लेकर कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखा। 30 जनवरी को ही महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जाती है।
विज्ञापन

प्रभारी डीएम अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में श्रद्धांजलि सभा हुई। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया। उधर, पुलिस लाइन सभागार में एसपी संजीव सुमन की मौजूदगी में अधिकारियों और पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। एडीएम संजय कुमार सिंह, मोहम्मद सलीम, प्रमोद श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार वर्मा, सुधीर श्रीवास्तव, हरिनाम, आदर्श श्रीवास्तव, हरीश नेगी सहित कलक्ट्रेट कर्मचारी मौजूद रहे।
वहीं कुष्ठ रोगी संघ ने महात्मा गांधी की पुण्यि तिथि कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाई। जिला कुष्ठ अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. बीसी पंत ने कुष्ठ रोग से बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शरीर पर कोई भी सुन्न दाग कुष्ठ रोग हो सकता है। इसका इलाज नि:शुल्क है और सभी सीएचसी पर मिल दवाएं मिलती हैं। इस दौरान जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. हरिकृष्ण, डॉ. अपूर्व मेहरोत्रा, अनुज प्रताप सिंह, सुधना देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें