फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीफ गोष्ठी में किसानों को बताई नई कृषि तकनीक

Thu, 30 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
सेमीनार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विभागों के लगाए स्टाल, समस्याओं का निदान किया
विज्ञापन

जिलास्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी और किसान मेले का आयोजन कृषि भवन में किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजनांतर्गत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सीडीओ अमित बंसल की अध्यक्षता में किया गया। किसान मेले में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन विभाग, गन्ना विभाग, यूपी स्टेट एग्रो इंडस्ट्रियल कारपोरेशन, निजी क्षेत्र के उर्वरक और कृषि रक्षा रसायन विक्रेताओं ने अपने-अपने स्टाल लगाकर कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी किसानों को दी।
खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में उपसंभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मोहम्मदी ने किसानों को खरीफ फसलों में संतुलित उर्वरक के संबंध में जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. पीके बिसेन ने किसानों को फसलों की विभिन्न अवस्थाओं में लगने वाले रोग और कीटों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने किसानों द्वारा उठाई गयी समस्याओं का निदान किया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के उद्देश्य के संबंध में अवगत कराया तथा किसानों को कम पानी में होने वाली धान की विकसित नई प्रजाति सुक्स सम्राट के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध होने पर भी अच्छा उत्पादन देती है। 
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मोहम्मद सुहेल ने किसानों को औद्यानिक फसलों की जानकारी दी तथा कम लागत में अधिक उत्पादन तथा आय के संबंध में विस्तार से चर्चा की। जिला कृषि अधिकारी अमर सिंह ने कृषि निवेश तथा फसल बीमा के संबंध में किसानों को अवगत कराया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित कामधेनु तथा मिनी कामधेनु के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
उप कृषि निदेशक डॉ. शिव कुमार केसरी ने किसानों को कृषि विभाग से संचालित योजनाओं तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के संबंध में जानकारी दी। सीडीओ अमित बंसल ने किसान मेले में लगे स्टालों का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

जिलास्तरीय खरीफ उत्पादकता गोष्ठी में सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय, ब्लाक प्रमुख निघासन प्रेमपति दिवाकर, ब्लाक प्रमुख ईसनगर ऋषिराज, पूर्व ब्लाक प्रमुख लखीमपुर वीरेंद्र कुमार वर्मा और हजारों की संख्या में कृषकों ने भाग लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें