- आय-व्यय बजट का हुआ अनुमोदन
नगर पालिका की बोर्ड बैठक संपन्न हुई। इसमें माह अप्रैल 2016 तक के आय-व्यय स्वीकृति पर विचार के साथ ही कई प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए।
चेयरमैन केबी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में माह सितंबर 2015 से अप्रैल 2016 तक का आय-व्यय बजट का अनुमोदन हुआ। इसके बाद विशेष प्रस्ताव पर वर्ष 2016-17 की स्वीकृति पर विचार किया गया। सरस्वती शिशु मंदिर की दक्षिण सीमा में नाली निर्माण कराए जाने, चौदहवें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से कराए जाने वाले कार्यों पर अन्य मद से धनराशि सम्मलित न किए जाने, आरसीसी पत्थरों के निर्माण, मोहल्ला सिंगहिया में खराब पंपों की मरम्मत कराने आदि पर विचार किया गया। इसके साथ ही बैठक में सफाई कर्मचारियों को गर्म वर्दी दिए जाने, डूडा द्वारा निर्मित कराई जा रही सड़कों पर जरूरत के हिसाब से पाइप लाइन डलवाए जाने, पालिका कर्मचारियों के पटल परिवर्तित किए जाने, विद्युत, जलकल, निर्माण, सफाई व्यवस्था के लिए कमेटियों का चयन किए जाने, 40 हाथ ठेलिया, चार टैंकर और दो फागिंग मशीन क्रय किए जाने, छोटा ट्रैक्टर और ट्रॉली/लोडर डंपर क्रय किए जाने पर विचार किया गया। बैठक में शवदाह स्थल तक शव ले जाने के लिए एक टैक्टर-ट्रॉली क्रय किए जाने पर विचार, मेला मैदान स्थित पंप के लिए पंप हाउस निर्माण कराए जाने के साथ ही गृहकर नियत किए जाने पर भी विचार किया गया। बैठक में पालिका ईओ आरके भार्गव, लेखाकार शारदा प्रसाद सहित समस्त पालिका सदस्य मौजूद रहे।