फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खीरीः धौरहरा में मृतक किसान नक्षत्र सिंह के घर हुई अंतिम अरदास

विज्ञापन
नक्षत्र सिंह की अंतिम अरदास में शामिल लोग।
विज्ञापन

पंजाब, हरियाणा सहित अन्य जगहों से आए रिश्तेदार हुए शामिल

लखीमपुर खीरी। तीन अक्टूबर को तिकुनिया बवाल में मारे गए अमेठी के नामदार पुरवा के किसान नक्षत्र सिंह के घर पर सोमवार को अंतिम अरदास कार्यक्रम हुआ, जिसमें पंजाब, हरियाणा सहित अन्य जगहों से आऐ रिश्तेदार शामिल हुए
विज्ञापन

तिकुनिया कांड में मारे गए किसान नक्षत्र सिंह के घर पर रविवार को अंतिम अरदास की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। सोमवार सुबह दस बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें अखंड पाठ दोपहर दो बजे तक चलता रहा। अखंड पाठ के बाद सभी लोगों ने खड़े होकर मृतक किसान नक्षत्र सिंह की आत्मा की शांति के लिए अंतिम अरदास की।
मृतक किसान नक्षत्र सिंह के बडे़ बेटे जगदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को घर पर ही अरदास का कार्यक्रम आयोजित हुआ। मंगलवार को तिकुनिया में होने वाले अंतिम अरदास कार्यक्रम में सपरिवार शामिल होने जाएंगे। इस दौरान धौरहरा प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह, ईसानगर कोतवाल राजकरन शर्मा, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें