फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगी नवादा में दिनदहाड़े लुटेरों ने वृद्धा के कुंडल नोंचे

विज्ञापन
पीड़ित रमादेवी
विज्ञापन

कान चिरने से बहने लगा खून, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात

बरेली। जोगीनवादा की श्रीनगर कॉलोनी में दिनदहाड़े लुटेरों ने वृद्धा के कानों से सोने के कुंडल नोंच लिए। कुंडल खींचने से वृद्धा के कान चिर गए और खून बहने लगा। उचक्को का कोई पता नहीं चल सका है। लुटेरों के चेहरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन

बारादरी के जोगीनवादा क्षेत्र में श्रीनगर कॉलोनी में रह अजय पाल सिंह सिंचाई विभाग में तैनात हैं। सोमवार सुबह उनकी 70 वर्षीय मां रामदेवी पोती के साथ दवा लेने डॉक्टर के यहां जा रही थीं। वह घर से करीब 50 मीटर आगे पहुंची तभी स्पलेंडर बाइक से दो लुटेरे पीछे से आए। बाइक पर पीछे बैठे लुटरे ने तेजी से झपट्टा मारकर रामदेवी के कानों से कुंडल नोंच लिए। इससे रामदेवी के कान चिर गए। रामदेवी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक लुटे बाइक से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि घटनास्थल से चंद कदम आगे लगे सीसीटीवी कैमरों में दोनों लुटेरों के चेहरे आ गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें