निर्धन महिलाओं एवं छात्राओं की सहायता के लिए लगाया गया था बाजार
लखीमपुर खीरी। सामाजिक संस्था जेसीआई लखीमपुर संकल्प की ओर से रविवार को होली बाजार लगाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य निर्धन महिलाओं एवं छात्राओं की सहायता करना था।
संस्थाध्यक्ष रूपाली शुक्ला ने बताया कि होली बाजार में न्यूट्री सॉय फूड्स, संकल्प हॉबीज, अवनी मेकअप सैलून, श्रीजीस्वीट गार्डन, पॉट ए प्लांट, कृष्णा ग्रह उद्योग, कार्तिक कृष्णा वियर, रासेश्वरी शृृंगार, शिवा बुटीक, परंपरा अगरबत्ती उद्योग, ओके लाइफ केयर, ऐ टू जेड टैटू आदि के स्टॉल लगवाए गए। उद्घाटन सदर ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह ने किया।
उन्होंने बताया कि बाजार सुबह 10 से शाम तीन बजे तक लगा रहा। इसमें बेस्ट स्टॉल डेकोरेशन का पुरस्कार रीना गुप्ता (कार्तिक कृष्णा वियर) को और उपविजेता अल्का पुरी (कृष्णा ग्रह उद्योग) को मिला। जेसीआई की जोन अधिकारी लेखनी सेठ एवं मीता गर्ग ने बाजार से ख़रीददारी करते हुए महिलाओं को अपना व्यापार विकसित करने के लिए एक बेहतर प्रयास करने की सराहना की।
जेसीआई लखीमपुर के पूर्वाध्यक्ष विशाल सेठ, तुषार गर्ग, बबिता बरनवाल, शुभांगी गुप्ता, रागिनी अवस्थी, रानी तिवारी, नीती गुप्ता, उमा सिंह आदि मौजूद रहीं।