फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों का स्थलीय सत्यापन करने कल खीरी पहुंचेगा मंत्री समूह

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंडलीय प्रभारी मंत्री व कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग के मंत्री सूर्य प्रताप शाही दो दिवसीय दौरे पर रविवार को लखीमपुर पहुंचेंगे। उनके साथ आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल भी मौजूद रहेंगे। यह मंत्री समूह कुछ कार्यों का स्थलीय सत्यापन करेगा और गरीब जन कल्याण जनसभा में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे।
विज्ञापन

इसके बाद जनपद के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक होगी। प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर शुक्रवार को सीडीओ की अगुवाई में विभागीय अधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि प्रोटोकाल के मुताबिक प्रभारी मंत्री 11 जून 2022 को सीतापुर पहुंचेंगे।
रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 12 जून 2022 को वहां से लखीमपुर के लिए सुबह 9.30 बजे रवाना होकर स्टाफ कार से करीब 10.30 बजे लखीमपुर पहुंचेंगे। इसके बाद वह सबसे गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर सकते हैं। 11 बजे एक पंचायत भवन, आपरेशन कायाकल्प, आंगनबाड़ी केंद्र व प्रधानमंत्री आवास का निरीक्षण करेंगे। 12.15 बजे प्राथमिक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

अपरान्ह 2.30 बजे से 3.30 बजे तक प्रभारी मंत्री कचेहरी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों संग बैठक करेंगे। इसके बाद 3.30 बजे से विलोबी हाल में गरीब जन कल्याण जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। शाम पांच बजे कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून व्यवस्था के संबंध में समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद रात्रि विश्राम के बाद अगले ुिन सोमवार को लखनऊ के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें