फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न होने पर चीनी मिल में तालाबंदी की चेतावनी

विज्ञापन
गोला में एसडीएम कार्यालय में स्टेनो को ज्ञापन देते किसान नेता - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अखिलेश यादव के स्टेनो को सौंपते हुए कहा कि बजाज चीनी मिल 15 सितंबर तक 100 करोड़ रुपये भुगतान कर दे ,अन्यथा किसान चीनी मिल की तालाबंदी करेंगे।
विज्ञापन

उनका कहना है कि गोला चीनी मिल ने पेराई सत्र 2020-21 में किसानों का 510 करोड़ रुपये का गन्ना खरीद कर पेराई की किंतु अब तक 10 महीने में महज 140 करोड़ों रुपयों का भुगतान किया है। जो कुल खरीद का मात्र 20 दिन का भुगतान किसानों को मिला है। किसानों का चीनी मिल पर लगभग 370 करोड रुपये बकाया है। किसानों का भुगतान न हुआ तो तालाबंदी करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
वहीं मामलेे में गन्ना विकास समिति के नंदलाल माथुर का कहना है कि चीनी मिल प्रबंधन को चीनी मिल चलने से पूर्व भुगतान करने का निर्देश दिया गया था। अन्यथा की स्थिति में किसानों की मांग पर गन्ना की आपूर्ति निकटतम अन्य मिलों को डायवर्जन कर दी जाएगी।
विज्ञापन

--
भाजपा राज्य में किसानों की पीड़ा कोई सुनने वाला नहीं
गोला गोकर्णनाथ। नगर के मोहल्ला ईदगाह में हुई सपा नगर इकाई की बैठक में नगर अध्यक्ष वारिस अली अंसारी ने कहा कि भाजपा राज में किसानों की पीड़ा सुनने वाला कोई नहीं है और दूसरी ओर महंगाई से जनता परेशान है। कहा कि 2022 का चुनाव समाजवादी पार्टी का है। सभी कार्यकर्ता संकल्प लेकर अपने-अपने बूथ से सपा को जिताने की तैयारी में जुट जाएं। इस मौके पर लियाकत हुसैन, सर्वेश गौतम, अभिषेक शर्मा, गोविंद वर्मा, हबीब बरकाती, नईम खान, नंद किशोर भार्गव ,मनीष राठौर, आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें