फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगलुरू से चोरी करके भागे चार नेपाली पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी (नेपाल)। भारत के बंगलुरू में बीते वर्ष हुई छह करोड़ रुपये की चोरी के मामले में इंटरपोल से सूचना मिलने के बाद कैलाली जिला पुलिस ने चोरी में शामिल रहे चार नेपालियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नेपालियों के पास से 85 लाख रुपये और 127 ग्राम सोना भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस डीएसपी प्रतीक बिष्ट ने बताया कि भारत के बेंगलुरू में बीते वर्ष 2020 में छह करोड़ रुपये की चोरी हुई थी, जिसमें सुदूर पश्चिम प्रदेश के बझांग निवासी कुछ नेपाली भी शामिल थे। इसकी सूचना इंटरपोल पुलिस ने नेपाल पुलिस को भी दी थी। इसको लेकर कैलाली पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता चला कि बझांग जिला के मश्टा गांव निवासी गोरख खाती के बैंक खाते में भारत से उसके परिजन ने कई बार लाखों रुपये जमा कराए थे। इस आधार पर पुलिस ने चोरी में शामिल लोगों की तलाश शुरू की।
बीते माह 12 जुलाई को धनगढ़ी से अर्जुन खाती, नवीन बानियां, सुरेंद्र अधिकारी और उमेश धामी को चोरी में शामिल होने के आरोप में पकड़ा था। लंबी पूछताछ के बाद बुधवार को पुलिस ने मामले का खुलासा किया और एक ज्वैलर्स को भी पकड़ा। डीएसपी प्रतीक ने बताया कि चोरी के 85 लाख रुपये और 127 ग्राम सोना भी बरामद किया है, जिसे इंटरपोल पुलिस की सुपुर्दगी में देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि नेपाल में किसी देश से भी चोरी करके नकदी और जेवरात लाने पर अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा चलाने का कोई कानून नहीं है। इसलिए उन्हें छोड़ दिया जाता है, जबकि बरामद माल को इंटरपोल पुलिस के सुपुर्द किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें