फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेन व कार की टक्कर में चार घायल, तीन गंभीर भर्ती

विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
सिकंद्राबाद। फरधान थाना क्षेत्र के भदूरा मोड़ पर क्रेन और कार की आमने-सामने टक्कर में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को कार से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजवाया, इनमें से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस दौरान कुछ देर के लिए जाम भी लग गया, जिससे पुलिस ने क्रेन व कार को किनारे कराकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव किशुनपुर निवासी कौशल, रामबक्स, गोपाल कार में सवार थे, जबकि फरधान क्षेत्र के मेंहदी गांव निवासी मनोज कुमार कार चला रहे थे। यह लोग कार से वापस अपने घर जा रहे थे। तभी सामने से आई क्रेन से आमने-सामने टक्कर हो गई। कार में सवार चारों लोग उसी में फंस गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस से तीन लोगों को जिला अस्पताल भेजवाया। जबकि गोपाल मामूली चोट होने के कारण घटनास्थल से घर चला गया। प्रभारी निरीक्षक फरधान राकेश यादव ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। क्रेन व कार को कब्जे में लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें