फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने बाघों की गणना के लिए लगाए गए कैमरे हटाए

विज्ञापन
बाघों की गणना के लिए लगाए गए कैमरे हटाते वनकर्मी।
विज्ञापन
ममरी। मोहम्मदी-महेशपुर रेंज के जंगल और आसपास के इलाकों में बाघों की गणना के लिए लगाए गए सभी कैमरे हटा लिए गए हैं। कुल कितने बाघों की तस्वीरें कैमरों में कैद हुई हैं, इसकी गणना डब्ल्यूूडब्ल्यूएफ परियोजना के अधिकारियों द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन

रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया कि मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव के निर्देश पर बाघों की गणना के लिए आंवला, ककरहा, महेशपुर देवीपुर, सहजनिया बीट के जंगल और आसपास के इलाकों में एक महीने पूर्व 50 कैमरे लगाए गए थे, जो सभी कैमरे हटा लिए गए हैं। इन कैमरों की फुटेज में कुल कितने बाघों और तेंदुआ की तस्वीरें कैद हुई है कि गणना अब डीएफओ की मौजूदगी में डब्ल्यूूडब्ल्यूएफ के अधिकारियों द्वारा की जाएगी। पिछली बार हुई गणना में नर और मादा 15 बाघ और चार तेंदुआ पाए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें