फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपोत्सव मेले में लोकगीतों की बही बयार

विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
नसिरुद्दीन मौजी मैदान में लगा मेला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। दिवाली मेले में दूसरे दिन शनिवार को सांस्कृतिक मंच पर लोक गायन कार्यक्रम हुआ। इसमें भोजपुरी गायकों ने लोकगीतों की श्रृंखला पेश की।
शासन के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन की ओर से विकास दीपोत्सव मेला आयोजित किया जा रहा है। नसिरुद्दीन मौजी मैदान में आयोजित मेले में दूसरे दिन शनिवार को लोक गायन कार्यक्रम हुआ। मेले का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष निरुपमा मौनी बाजपेई ने दीप प्रज्वलित कर किया। फिर देर रात तक लोकगीतों की बयार बहती रही।
विज्ञापन

राजेश दीक्षित एंड कंपनी के कलाकारों ने लोक गीतों की श्रृंखला पेश करके शमा बांध दिया। गायक राम अवतार निषाद ने भोजपुरी लोकगीत प्रस्तुत कर लोगों को रातभर बैठे रहने के लिए मजबूर कर दिया। अधिशासी अधिकारी आरआर अंबेश, मेलाधिकारी अमरदीप मौर्य, लेखाकार प्रहलाद सिंह, मेला लिपिक देवाशीष मुखर्जी, सर्वेयर अमित सोनी, अभय सक्सेना सहित नामित सभासद राज बाल्मीकि, राजेश सिंह कक्का आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें