फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की रैंकिंग में खीरी मंडल में पहले स्थान पर

विज्ञापन
पानी - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन

जुलाई में 45वें और जून में रहा था 66वें पायदान पर

लखीमपुर खीरी। विकास की रैंकिंग (अगस्त 2021) में प्रदेश के 75 जिलों में खीरी दो महीने बाद 66वें स्थान से छलांग लगाकर 19वें स्थानपर आ गया है। जून में जनपद की रैंकिंग 66 थी, जबकि जुलाई में 45 और अगस्त में 23 थी। खास यह है कि लखनऊ मंडल में खीरी पहले स्थान पर है।
विज्ञापन

डीएम डॉ. अरविंद चौरसिया की गहन मानीटरिंग व फिसड्डी विभागों की योजनाओं पर फोकस का नतीजा रहा कि रैंकिंग सुधरी और दो महीने में टॉप-20 में खीरी जनपद शामिल हो गया है। खास बात यह है कि लखनऊ मंडल में खीरी पहले स्थान पर है। इसमें लखनऊ 33वें, सीतापुर 35वें, हरदोई 58वें व उन्नाव 30वें स्थान पर है, जबकि रायबरेली 40वें स्थान पर है।
शासन से संचालित सभी योजनाओं की प्रति माह समीक्षा के बाद हर जनपद की रैंकिंग जारी की जाती है। एक दिन पहले जारी की गई रैंकिंग में खीरी 19वें स्थान पर आ गया है। कई विभागों की योजनाएं ऐसी रहीं जिनमें डी श्रेणी मिल रही थी। इन योजनाओं के क्रियान्वयन पर डीएम का फोकस रहा। वहीं जिले में चार्ज संभालने के बाद सीडीओ अनिल सिंह ने भी लगातार इन विभागों की समीक्षा की और सुधार कराया। इसका नतीजा यह रहा कि दो महीने में ही जिला 19वें पायदान पर आ गया है। डीएम व सीडीओ ने जिले की रैंकिंग बेहतर होने पर अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा बताया है। डीएम डॉ अरविन्द चौरसिया ने बताया कि सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की मेहनत से रैंकिग सुधरी है, जो योजनाएं फिसड्डी थी उन पर फोकस किया गया है।

यह योजनाएं डी से ए श्रेणी में आईं

कन्या सुमंगला, निराश्रित गोवंश आश्रय, स्थानीय बिजली बकाया वसूली, सहकारी देयो व एनपीए वसूली, रिक्त कोटे की दुकानों का व्यवस्थापन, पशु टीकाकरण, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, पोषण अभियान, ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस का आयोजन, सैम-मैम बच्चों में सुधार। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग सृजन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, विद्यालयों का निरीक्षण व अधूरे निर्माण कार्यों की प्रगति में खीरी जिला डी श्रेणी में था। लगातार मानीटरिंग के बाद यह योजनाएं ए श्रेणी में आईं, जिससे जनपद की रैंकिंग में सुधार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें