फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्रों पर धान खरीद न होने पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
केंद्र प्रभारी से जानकारी लेते किसान।
विज्ञापन

नाराज किसानों ने की जल्द तौल शुरू कराने की मांग
विज्ञापन

किसानों का आरोप- नहीं हो रही खरीद, नमी बताकर लौटा दे रहे हैं धान

पलियाकलां। एक अक्तूबर से मंडी समिति में शुरू हुई धान की खरीद अब तक पूरी तरह से बंद है। धान में नमी अधिक बताकर किसानों का धान लौटा दिया जा रहा है। इससे नाराज किसानों ने हंगामा कर जल्द से जल्द तौल शुरू करने की मांग की।
बुधवार को मंडी समिति स्थित सरकारी धान क्रय केंद्रों पर सुबह से ही किसानों की भीड़ लग गई थी। किसान अपनी ट्रॉलियों में धान लेकर आए, लेकिन खरीद नहीं हुई। किसानों का आरोप है कि नमी बताकर किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा है, जबकि बाहर नमी मानक के अनुरूप सही आ रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि जो टोकन दिया जा रहा है उसमें भी चार बजे तक ही खरीद होने की बात लिखी है, जबकि पांच बजे के बाद धान भी नहीं उतारा जा रहा है। न ही आगे के टोकन के बारे में ही बताया जा रहा है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उधर, केंद्र प्रभारियों का कहना है कि राइस मिल मालिकों की हड़ताल भी धान न खरीद की एक बड़ी वजह है। हालांकि प्रशासन से वार्ता चल रही है। वैसे अभी तक जो धान केंद्रों पर लाया जा रहा है वह मानक के अनुरूप नहीं है। इसका कारण इलाके में देर तक हुई बारिश भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें