फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबापुर गांव में आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने की आत्महत्या

विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

पेड़ से लटका मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया

खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के अंबापुर गांव में आर्थिक तंगी और बैंक कर्ज के चलते एक अधेड़ ने गांव के बाहर बाग में पेड़ से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

खीरी थाना क्षेत्र के अंबापुर निवासी मृतक जसवंत कुमार 50 वर्ष के पुत्र रवि प्रकाश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बैंक का लोन और आर्थिक तंगी काफी दिनों से चल रही थी, जिससे परेशान होकर उसने ऐसा कदम उठाया। बताया कि उसके पिता ने अमृतागंज स्थित इंडियन बैंक की शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन लिया था। जिसकी अदायगी न कर पाने के कारण और परिवार में आर्थिक तंगी के चलते परेशान होकर शुक्रवार को दोपहर बाद गांव के बाहर बाग में एक पेड़ से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। देर शाम को राहगीरों ने देखा तो परिवार को सूचना दी। सूचना पर पहुंची खीरी पुलिस ने शव पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया है।
खीरी थाना प्रभारी सियाराम ने बताया अंबापुर निवासी जसवंत बैंक के कर्ज में डूबा था और परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए परेशान होकर आत्महत्या कर ली है शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जांच शुरू कर दी गई है।

सीतापुर के युवक का शव फंदे से लटका मिला

लखीमपुर खीरी। मिश्राना चौकी क्षेत्र के मोहल्ला बेगमबाग में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। चौकी इंचार्ज गजेंद्र सिंह ने बताया कि सीतापुर निवासी 26 वर्षीय संजय खाना बनाने का काम करता था। शुक्रवार सुबह देखा तो उसका कमरा अंदर से बंद था। कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो संजय का शव फंदे से लटका हुआ था। उसके परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें