फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन में भी बहाल नहीं हो सकी हैं एमसीएच में सुविधाएं

विज्ञापन
ओटी का निरीक्षण करते सीएमएस।
विज्ञापन
अब तक संचालित नहीं हो सके हैं कई वार्ड, दर-दर भटक रहे मरीज
विज्ञापन

सीएमएस ने लगाई फटकार, सोमवार तक सभी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश
ओयल/खीरी। जिला अस्पताल में ओपीडी बंद हुए पांच दिन बीत चुके हैं लेकिन एमसीएच में पहले जैसी स्वास्थ्य सेवाएं बहाल नहीं हो पायी हैं। इस कारण मरीज जिला अस्पताल और एमसीएच विंग के बीच पिसते नजर आ रहे हैं। उधर, शुक्रवार को अस्पताल के वार्डों का निरीक्षण कर सीएमएस ने जिम्मेदारों के पेच कसकर सोमवार तक सारी व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए हैं।
एमसीएच विंग में अस्पताल की दूसरी मंजिल पर नौ ओपीडी में महज दो डॉक्टर दंत चिकित्सक व मानसिक रोग विशेषज्ञ ही अपने कमरे में बैठे मिले। इसके अलावा फिजियोथैरेपी, बाल रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों का आना 9:30 बजे के बाद शुरू हुआ। तब तक जनपद के दूर-दराज इलाकों से आए मरीज और तीमारदार डॉक्टरों की बाट जोहते नजर आए। वहीं, एक बजे के बाद डॉक्टर नदारद रहे। दोपहर के दो बजते-बजते 18 में दो-चार डॉक्टरों को छोड़ लगभग सभी डॉक्टर अपने-अपने ओपीडी कक्ष से चले गए।
विज्ञापन

सीएमएस ने सोमवार तक सभी वार्डों की व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश
ओयल। सीएमएस एमसीएच डॉक्टर एसी श्रीवास्तव ने आज अस्पताल में जिला अस्पताल से आए विभिन्न वार्डों के सामान को शिफ्ट करने में हो रही देरी को लेकर संपूर्ण भवन का निरीक्षण किया और अधीनस्थों के पेच कसे। उन्होंने एक-एक कर बनाए जा रहे वार्डों में जाकर जिम्मदारों को सख्त लहजे में निर्देशित करते हुए कहा कि सोमवार तक सभी वार्ड पूर्ण रूप से व्यवस्थित हो जाने चाहिये, जिससे अस्पताल पहुंचने वाले किसी भी मरीज को कोई परेशानी न हो।
पीकू वार्ड में नहीं मिला एसी
ओयल। एमसीएच की दूसरी मंजिल पर पीकू वार्ड बनाया गया था, जहां एसी की व्यवस्था नहीं थी। एमसीएच के सीएमएस डॉ. एसी श्रीवास्तव ने वार्ड का निरीक्षण किया और वहां एसी न होने के चलते भवन की प्रथम मंजिल पर स्थानांतरित करने के लिए कहा। इसके बाद कर्मचारियों ने पीकू वार्ड को पहली मंजिल पर एसी लगे वार्ड में शिफ्ट किया, जबकि भवन की तीसरी मंजिल पर छह बेड का बर्न वार्ड में एसी न होने पर सीएमएस ने वार्ड में चार एसी लगवाने के लिये जिम्मेदार नीरज शुक्ला को निर्देशित किया।
जांच कराने के लिए भटक रहे मरीज
ओयल। एक्सरे, अल्ट्रा साउंड व प्लास्टर कराने के लिए कई मरीज आज जिला अस्पताल से एमसीएच के चक्कर काटते नजर आए। अस्पताल पहुंचे मरीजों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब से जिला अस्पताल एमसीएच में शिफ्ट किया गया है, तक से लेकर आज तक न तो जिला अस्पताल में ही एक्सरे और अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं और न ही यहां कोई व्यवस्था है। इन अव्यवस्थाओं के चलते गरीब तबके के मरीजों के लिए विकट परिस्थितियां उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

सभी वार्ड के जिम्मेदारों को व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के लिए निर्देशित किया गया है। सोमवार तक सभी वार्ड व्यवस्थित हो जाएंगे। अल्ट्रासाउंड मशीन आ गई है। उसका इंस्टालेशन होना बाकी है। एक्सरे, सीटी स्कैन अभी एमसीएच नहीं पहुंचा है। उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए रोस्टर वाइज डॉक्टरों की रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक ड्यूटी लगाई गई है।
- डॉ. एसी श्रीवास्तव, सीएमएस एमसीएच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें