फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच में यूथ क्लब लांबानगर और भातू क्लब टीम जीती

विज्ञापन
गोला के स्टेडियम पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख्य अतिथि।
विज्ञापन
राजेंद्र गिरि स्टेडियम पर गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। पब्लिक इंटर कॉलेज के राजेंद्र गिरी स्मारक स्टेडियम में 12 दिवसीय गोला कप डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे दिन यूथ क्लब लांबा नगर और भातू क्लब कुसमी कॉलोनी की टीम विजेता रही।
राजेंद्र गिरि स्मारक स्टेडियम पर पहला मैच यूथ क्लब लांबा नगर और हाई ट्रैक क्लब गढ़ी मोहल्ला के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूथ क्लब ने निर्धारित 12 ओवरों में 187 रन बनाए, वहीं जवाब में उतरी हाई ट्रैक क्लब महज 97 रनों पर सिमट गई। यहां यूथ क्लब टीम विजेता रही। इस मैच में विनय कुमार मैन ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन

दूसरा मैच भातू क्लब कुसमी कॉलोनी और मुन्नू गंज क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भातू क्लब ने निर्धारित ओवरों में 176 रन बनाए। मुकाबले में उतरी मुन्नू गंज क्रिकेट क्लब टीम 110 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में भातू क्लब विजेता रहा।
विज्ञापन

बेहतर खेल के लिए जयस सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले मैचों की शुरुआत मुख्य अतिथि विनोद स्वर्णकार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कराई। इस मौके पर टूर्नामेंट आयोजन कमेटी के अध्यक्ष जनार्दन गिरि सहित खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें