लखीमपुर खीरी। युवराजदत्त महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीएन मालपानी ने बताया कि बीए, बीएससी (गणित एवं बायोलॉजी) प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट जारी हुई थी। इसमें शामिल छात्र-छात्राएं 20 अक्तूबर तक काउंसिलिंग करा सकते हैं। वहीं, परास्नातक (एमए, एमकाम एवं एमएससी वनस्पति विज्ञान) में प्रवेश के लिए जारी प्रथम मेरिट सूची में शामिल छात्रों की काउंसिलिंग 20 अक्तूबर तक होगी। प्राचार्य ने बताया कि 19 अक्तूबर को बारावफात का अवकाश रहेगा। इसलिए मेरिट सूची में शामिल छात्र छात्राएं काउंसिलिंग के अंतिम दिन यानि 20 अक्तूबर तक अपना प्रवेश अवश्य करा लें।
प्राचार्य ने बताया कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत सभी छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति आवेदन पत्र ऑनलाइन कर उसकी प्रति आवश्यक संलग्नकों के साथ कॉलेज के प्रशासनिक भवन में अंतिम दिन तक अवश्य जमा कर दें।