फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी: सैलानियों के लिए एक नवंबर को खुल जाएगा दुधवा पार्क, पालन करना होगा कोरोना प्रोटोकॉल

Thu, 16 Sep 2021 11:27 PM IST
सुशील कुमार कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि एक नवंबर 2021 से शुरू हो रहे दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र में भ्रमण के लिए दुधवा आने वाले सैलानियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करना होगा।
विज्ञापन
दुधवा टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के दुधवा टाइगर रिजर्व इस बार भी सैलानियों के लिए एक नवंबर को खुल रहा है। कोरोना संक्रमण ने दुधवा के पर्यटन पर पिछले दो साल से ग्रहण लगा रखा है। विपरीत परिस्थितियों में भी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस साल दुधवा का पर्यटन सत्र निर्धारित तिथि से 15 दिन पहले एक नवंबर को शुरू किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सामान्य परिस्थितियों में दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 नवंबर तक 14 जून तक होता है। इस तरह यह पर्यटन सत्र कुल सात माह का होता है। नए पर्यटन सत्र के लिए जल्दी ही ऑनलाइन बुकिंग शुरू होगी। सत्र 2019-20 का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू हुआ था, लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इसे तीन माह 27 दिन पहले 18 मार्च 2020 को ही रोकना पड़ा था। 

इस तरह 2019-20 का पर्यटन सत्र सिर्फ तीन माह तीन दिन ही चल पाया था। वर्ष 2020-21 में भी पर्यटन सत्र निर्धारित समय से 15 दिन पहले एक नवंबर को शुरू हुआ था, लेकिन इस पर्यटन सत्र को भी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण निर्धारित समय से डेढ़ माह पहले एक मई 2021 को बंद करना पड़ गया था। इस तरह यह पर्यटन सत्र पांच माह 15 दिन चल पाया था।
विज्ञापन


सैलानियों को कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर संजय पाठक ने बताया कि एक नवंबर 2021 से शुरू हो रहे दुधवा टाइगर रिजर्व के पर्यटन सत्र में भ्रमण के लिए दुधवा आने वाले सैलानियों को कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करना होगा। यहां आने वाले सैलानियों के लिए यह जरूरी है वह कोरोना वैक्सीन ले चुके हो। केवल 11 साल से 65 साल के आयु वर्ग के लोगों को ही दुधवा आने की अनुमति होगी। 

दस साल से कम आयु के बच्चे और 65 साल की उम्र से अधिक के बुजुर्ग दुधवा भ्रमण नहीं कर सकेंगे। बीमारों और गर्भवती महिलाओं को भी इस पर्यटन सत्र में दुधवा भ्रमण की इजाजत नहीं होगी। पूरे भ्रमण के दौरान सैलानियों, गाइडों और वाहन चालकों को मास्क लगाकर रखना होगा। पर्यटक आवासों को भी नियमित रूप से सेनेटाइज किया जाएगा। प्रवेश के पहले गेट पर सैलानियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। कोरोना प्रोटोकाल के उल्लंघन को बेहद गंभीरता से लिया जाएगा और ऐसा करने वालों को आर्थिक दंड भुगतना होगा।

इस बार भी हाथी की सवारी का आनंद नहीं ले पाएंगे सैलानी
दुधवा टाइगर रिजर्व में भ्रमण के दौरान हाथी की सवारी का खास आकर्षण होता है, लेकिन एक नवंबर 2021 को शुरू हो रहे पर्यटन सत्र में भी दुधवा टाइगर रिजर्व में भ्रमण करने के लिए आने वाले सैलानी हाथियों की सवारी का आनंद नहीं ले पाएंगे। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो पर्यटन सत्रों से हाथियों पर सवार होकर जंगल भ्रमण करने पर रोक है। इस पर्यटन सत्र में भी सैलानी हाथियों पर सवार होकर जंगल भ्रमण करने के आनंद से वंचित रहेंगे।

दुधवा टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र एक नवंबर से शुरू हो रहा है। इस पर्यटन सत्र में भी सैलानियों को कोरोना प्रॉटोकॉल का पूरी तरह पालन करना होगा। इसके उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा। दुधवा के नए पर्यटन सत्र में सैलानियों के स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। - संजय पाठक, फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें