बांकेगंज। कस्बा स्थित आदर्श जनता प्राथमिक विद्यालय में रविवार को ज्योतिबा राव फुले शिक्षा एवं बाल विकास समिति की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रबुद्ध छात्र ज्ञान प्रतियोगिता हुई।
लार्ड बुद्धा शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से संचालित परीक्षा में शिक्षक महेंद्र कपूर और श्रवण कुमार शास्त्री के निर्देशन में हुई परीक्षा में जूनियर वर्ग के 33 और माध्यमिक वर्ग के 40 छात्र-छात्राएं समेत कुल 77 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। संवाद