फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रहे युवक की कार हादसे में मौत

विज्ञापन
अमित अग्रवाल (फाइल फोटो)
विज्ञापन
हंसपुर रोड पर जंगल में उसकी कार पेड़ टकर्राई
विज्ञापन

मैलानी। रविवार की दोपहर हंसपुर रोड पर जंगल में कार दुर्घटना में नगर के एक प्रमुख व्यवसायी के भांजे की मौत हो गई।
दिल्ली निवासी भांजा अमित अग्रवाल (25) रविवार को शाहजहांपुर के गांव हंसपुर में एक शादी समारोह में शिरकत कर कार से घर लौट रहा था। दोपहर लगभग ढाई बजे हंसपुर रोड में जंगल में उसकी कार पेड़ से टकरा गई। हंसपुर से ही लौट रहे मैलानी निवासी उपनेश साहनी अमित को अपनी कार से मैलानी लाए और उसे यहां निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। अमित दिल्ली का निवासी था और अपने मामा मनोज अग्रवाल के यहां रहकर पिछले काफी दिनों से उनका कारोबार देख रहा था।
खुशमिजाज स्वभाव का था अमित
मैलानी। अमित अग्रवाल बेहद खुशमिजाज और अच्छे स्वभाव का युवक था। इसी कारण दिल्ली से यहां आने के बावजूद थोड़े दिनों में ही उसने अपनी पहचान बना ली थी। वह अपने मामा मनोज अग्रवाल के कुछ दिनों पहले खोले गए मॉल का संचालन करता था। उसकी मौत की खबर सुनकर लोगों और उसके दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बोरवेल के गड्ढे में पड़ा मिला राघवेंद्र का शव
अमीरनगर। बीती रात 20 वर्षीय युवक राघवेंद्र सिंह पुत्र राज किशोर सिंह का रास्ते में शव मिला, जिसके बाद से उसके परिवार में मातम का माहौल है।
उमरिया गांव से अपने मकान अमीरनगर के लिए आते समय बोरवेल के गड्ढे में बाइक और राघवेंद्र सिंह का शव पड़ा मिला। देर रात तक राघवेंद्र सिंह घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने फोन लगाया पर फोन स्विच ऑफ गया। रविवार को 11:30 बजे के करीब पड़ोसी गांव के एक राहगीर ने गड्ढे में बाइक पड़ी देखी। युवक मृत अवस्था में गड्ढे में पड़ा हुआ था। मौत की खबर से परिवार में मातम पसर गया। परिजन ने बताया कि राघवेंद्र सिंह उमरिया गांव गया था। मृतक के बड़े भाई विवेक कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। उधर, परिजन का रो रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें