फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौनी अमावस्या पर स्नान कर दिया दान

विज्ञापन
मौनी अमावस्या पर गोला तीर्थ में स्नान करते लोग।
विज्ञापन
गोला के गोकर्णतीर्थ में स्नान कर शिव का किया जलाभिषेक
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। जिले भर में मौनी अमावस्या भक्ति के साथ मनाई गई। श्रद्घालुओं ने गोमती, शारदा एवं घाघरा तट पहुंचकर स्नान दान किया। मंगलवार सुबह से ही शहर के प्राचीन संकटा देवी, जंगली नाथ, बंकटा देवी, भुईफोरवा नाथ, लिलौटीनाथ मंदिर में भक्तों ने विधिवत पूजन किया। इसके बाद कन्याओं और गरीबों को खिचड़ी आदि का दान दिया।
गोला गोकर्णनाथ। पौराणिक शिव मंदिर पर आस्था का संगम जुटा। श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त में स्नान ध्यान कर दान पुण्य किया। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने गोकर्ण तीर्थ के जल में स्नान, आचमन कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। गोकर्ण तीर्थ के तट पर पुरोहितों से सत्यनारायण व्रत कथा सुनी और निर्धनों को अन्न दान किया।
विज्ञापन

ममरी। मौनी अमावस्या पर लोगों ने गोमती नदी के सिरसा घाट पन्ना घाट गोटिया घाट कठिना नदी के घमासान घाट कछला घाट और पवित्र सरोवर में स्नान कर सूर्यदेव को अर्घ्य दिया। शिवालयों में जलाभिषेक कर पुरोहित भिखारियों को खिचड़ी दान की। मंदिरों पर लोगों ने भंडारे का प्रसाद लिया।
बग्घून । क्षेत्र में गोमती नदी तट बाबा टेढ़े नाथ धाम पर मौनी अमावस्या को सैकड़ों श्रद्धालु जन काकड़ घाट पर लगाई डुबकी, स्नान कर बाबा टेढ़े नाथ धाम पर पूजा अर्चना भी की और दान पुण्य कर पुण्य लाभ कमाया।
मोहम्मदी। गोमती नदी के इमलिया घाट जंगली नाथ मंदिर पर श्रद्धालुओं ने सुबह गोमती नदी में डुबकी लगाई भगवान पशुपति नाथ को जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की।
धौरहरा। क्षेत्र मे माघ माष की शुरुआत मे मौनी अमावस्या पड़ने से क्षेत्र के काफी लोगों कडकाडती ठण्ड मे गम। रजाई से निकल कर घाघरा तट (जालिमनगर) घाट पर सैकडो लोगो ने पवित्र सरयू नदी मे डुबकी लगाकर लोक परलोक सुधारने के लिये दान पुष्य किया।
विज्ञापन

बेहजम। मौनी अमावस्या पर सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने तीर्थो में स्नान कर बाबा गौरीशंकर शंकर मंदिर में पूजा अर्चना की। दिन भर मंदिर में महिलाओं, पुरुषों की लाइन लगी रही। प्रहलाद रस्तोगी ने सब्जी पूड़ी, खीर का भंडारा किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें