फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर युवक की मौत

विज्ञापन
आकाश गुप्ता (फाइल फोटो)
विज्ञापन
डीसी रोड पर हुआ हादसा, ट्रॉली चालक हिरासत में
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। डीसी रोड पर बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मोहल्ला संकटा देवी निवासी युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
सोमवार की रात करीब 9.30 बजे डीसी रोड पर बालू भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली खीरी की ओर जा रही थी, जबकि आकाश गुप्ता बाइक से घर लौट रहा था। तभी ओवरलोड होने के कारण अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर- ट्रॉली ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही आकाश की मौत हो गई थी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह फोर्स समेत मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसडीएम सदर राजेश कुमार भी रात में मौके पर पहुंचे और बालू खनन के कागज चेक किये।
विज्ञापन

अपने परिवार का इकलौता चिराग था आकाश
मोहल्ला संकटा देवी निवासी लक्ष्मी ज्वैलर्स के मालिक दिनेश गुप्ता के परिवार में पत्नी के अलावा अब एक पुत्री ही है। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हादसे का शिकार हुआ आकाश अपने परिवार का इकलौता चिराग था। वह अभी पढ़ाई कर रहा था। परिजनों को आकाश से बड़ी उम्मीदें थीं। इकलौता बेटा होने के कारण अपने माता-पिता का लाडला था। सोमवार की रात को हादसे की सूचना मिलने के बाद से परिजन बेसुध रहे। दूसरे दिन मंगलवार को घर पर व्यापारियों का जमावड़ा लगा रहा। लोगों ने परिजनों को ढांढस बंधाया। दोपहर बाद मुक्तिधाम में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें