फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के फोन पर मंडी पहुंचे डीएम, चेक कराई धान की गुणवत्ता

विज्ञापन
शाहजहांपुर में किसान की शिकायत पर राजापुर मंडी में धान चेक करते डीएम। - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह के सरकारी नंबर पर किसान संतोष तिवारी का फोन आने पर शिकायत सुन डीएम बृहस्पतिवार शाम राजापुर मंडी पहुंच गए। धान खरीद न होने पर डीएम ने किसान के धान की गुणवत्ता चेक कराई।
विज्ञापन

डीएम ने किसान का धान देखकर बताया कि वह गीला और मानकविहीन है। डीएम ने किसान को धान सुखाने की सलाह देकर मंडी सचिव सुधांशु को निर्देश दिए कि नीलामी प्रक्रिया के जरिये वाजिब मूल्य पर धान बिकवाएं। इसी दौरान मंडी में अपने धान का सैंपल लेकर मजरा पूरब के किसान जगरूप सिंह भी मिले। डीएम ने हाथीपुर गणेशगंज क्रय केंद्र पर मानक चेक कराया। डीएम ने कहा कि यदि मंडी में धान बेचने में कोई असुविधा हो, तो तत्काल मंडी सचिव से संपर्क करें। वहीं मंडी सचिव को निर्देश दिए कि भ्रमणशील रहकर मंडी में स्थापित सभी क्रय केंद्रों का अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करते रहें। उन्होंने किसानों से कहा मानक युक्त धान लाएंगे तो क्रय केंद्रों पर खरीद जरूर होगी। बेलवा फार्म के किसान जसविंदर सिंह से डीएम ने पूछा ताऊ, किसी ने पैसा तो नहीं मांगा, किसान बोला नहीं। क्रय केंद्रों के निरीक्षण में उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि खरीद के साथ-साथ लोडिंग की फीडिंग कराते चलें। डीएम के पूछने पर मंडी समिति के एक क्रय केंद्र प्रभारी राजेश वर्मा ने बताया कि उनके सेंटर पर बृहस्पतिवार को सात किसानों से 507 क्विंटल धान की खरीद हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें