मेले में झूले का आनंद लेते बच्चे।
शासन के निर्देश पर नगर पालिका ने लगवाया मेला
प्रचार प्रसार के अभाव में सीमित संख्या में पहुंचे पहले दिन लोग
लखीमपुर खीरी। शासन के निर्देश पर नगर पालिका ने नसिरुद्दीन मौजी मैदान में सात दिवसीय दिवाली मेला लगवाया है। उद्घाटन बृहस्पतिवार की रात भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने किया। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानों के साथ खानपान के स्टॉल एवं बच्चों के लिए झूले आदि भी मौजूद हैं।
मेले में दिवाली पूजा से संबंधित सामग्री, खील बतासे, पुष्प माला, दीपक, मोमबत्ती, खिलौने, खानपान आदि के 45 स्टाल लगाए गए हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी हैं। मेले में पालिकाध्यक्ष निरूपमा बाजपेई, ईओ आरआर अंबेष, जेई अमरदीप, देवाशीष मुखर्जी, अमित सोनी, प्रहलाद सिंह,अभय सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद