महेवागंज। बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर सोमवार सुबह खंभारखेड़ा मिल गेट पर किसानों ने धरना कर दिया। बाद मेें पहुंची पुलिस ने किसी किसान को मिल के अंदर जाने नही दिया।
राकिमसं जिलाध्यक्ष पटेल श्रीकृष्ण वर्मा के नेतृत्व में धरना दे रहे किसानों ने गन्ना भुगतान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की घोषणा की। दोपहर बाद मिल प्रबंधन के लोग किसान नेताओं के बीच गए और वार्ता की, लेकिन बात नहीं बनी। किसानों का आरोप है कि शुरुआती कुछ दिनों का भुगतान करने के बाद मिल ने पूरे सीजन का भुगतान रोक रखा है।
सरकार ने भी चौदह दिनों में भुगतान कराने और न देने पर ब्याज दिलाने की बात कही थी लेकिन, ब्याज तो दूर बेचे गए गन्ने का मूलधन तक नही मिला। इस मौके पर सुरेंद्र, इजहार खा, अनिरुद्ध सिंह, लतीफ, अशोक वर्मा, अच्छेलाल, जरनैल सिंह, लखविंदर सिंह और प्रताप बहादुर समेत कई लोग मौजूद रहे।
-----
किसानों की समस्या को सुना गया है। सितंबर तक भुगतान दिया जा चुका है। फरवरी- मार्च का भुगतान जल्द ही कर दिया जाएगा
-सुबोध गुप्ता, जीएम खम्बारखेड़ा
-
खंभारखेड़ा मिल में किसानों के धरना प्रदर्शन की कोई जानकारी नही है। गन्ना पेमेंट के लिए प्रयास जारी है।
-ब्रजेश पटेल, डीसीओ