ससुरालियों ने महिला को घर से भगाया, मायके में मौत
पढ़ुआ थाने के गांव मोहनापुर में तीन दिन पहले बाइक न मिलने पर एक महिला को ससुराल वालों ने घर से भगा दिया था। पीड़िता पढ़ुआ पुलिस के चक्कर काटती रही, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को महिला की मायके में मौत हो गई।
चखरा निवासी सोनापति पत्नी गोले ने बताया कि बेटी रजनी (25) की शादी पढ़ुआ थाने के गांव मोहनापुर के सुरेंद्र से छह साल पहले की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही वह बाइक की मांग करने लगे। न देने पर तीन दिन पहले पुत्री को घर से भगा दिया। पीड़िता ने ऑनलाइन शिकायत करने के अलावा थाने में भी तहरीर दी, लेकिन पढ़ुआ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मंगलवार को उसकी चखरा में मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक एसके मिश्रा ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।