फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: खीरी में 27 दिन बाद कब्र से निकाला गया पांच साल के बच्चे का शव, यह है वजह

Sat, 06 Apr 2024 07:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के खीरी टाउन क्षेत्र में कुत्तों के हमले में जान गंवाने वाले पांच वर्षीय बच्चे का शव 27 दिन बाद शनिवार को कब्र से निकाला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। कब्र से शव निकलवाने के दौरान भारी पुलिस फोर्स मौजूद रही।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के धूबहा गांव निवासी नारद खीरी थाना क्षेत्र के बैरागढ़ गांव के निकट एक भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। वहीं पर एक मुर्गी फार्म है। नौ मार्च को नारद का पांच वर्षीय बेटा सनी खेलता हुआ मुर्गी फार्म के पास पहुंच गया, जहां कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों के हमले में उसकी मौत हो गई थी। पीड़ित नारद के मुताबिक, घटना के बाद मुर्गा फार्म और भट्ठा मालिक ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार करा दिया था।

घटना के बाद पीड़ित को पता चला कि कुत्ते पालतू हैं। ऐसे में पीड़ित ने डीएम के यहां शिकायत की और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की। डीएम के आदेश पर शनिवार को सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी की निगरानी में शव कब्र से निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें