फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों ने ली नारी गरिमा और आदर्श नागरिकता की शपथ

विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम में बेटियों को शपथ दिलाते एसडीएम - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। अमर उजाला फाउंडेशन की अपराजिता मुहिम के तहत हुई गोष्ठी में बेटियों को सुदृढ़ लोकतंत्र में आधी आबादी की भूमिका समझाई गई। समाज में आधी आबादी के महत्व को रेखांकित किया गया। मुख्य अतिथि एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने कहा कि मातृशक्ति के समर्पण से ही परिवार और समाज प्रगति करता है। बेटियों ने मुहिम के तहत नारी गरिमा और आदर्श नागरिकता की शपथ ली।
विज्ञापन

गुप्ता कॉलोनी स्थित जीवनलाल कमला देवी कन्या महाविद्यालय में प्रबंधक जया अग्निहोत्री की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि एसडीएम अविनाश चंद्र मौर्य ने बेटियों को उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से परिचित कराया। कहा कि सुदृढ़ लोकतंत्र के लिए कर्तव्य और अधिकार को समझना जरूरी है। भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जिसमें महिलाओं यानी आधी आबादी की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान है। यहां के नागरिक अपने संस्कारों और समर्पण से लोकतंत्र को बांध कर रखते हैं। सभी परिवार और सभ्य समाज के सृजन से लेकर अधिक सशक्त लोकतंत्र में महिलाओं की महती भूमिका और जिम्मेदारी है।
एसडीएम और मुख्य वक्ता प्राचार्य डॉ. वेद प्रकाश अग्निहोत्री ने बेटियों को अपराजिता मुहिम के तहत नारी गरिमा और संविधान दिवस पर आदर्श नागरिकता की शपथ दिलाई। कॉलेज की छात्राओं ने भी गोष्ठी में अपने विचार रखे। प्रबंधक जया अग्निहोत्री ने अमर उजाला की अपराजिता मुहिम की सराहना की और कहा कि इन कार्यक्रमों से बेटियों को महत्वपूर्ण जानकारी के साथ नई दिशा मिल रही है। इस मौके पर वर्तिका सिंह, दुर्गा भारद्वाज, सविता यादव, आकांक्षा तिवारी, अरुण दीक्षित, डॉ. आदर्श दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज के दौर में महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। लोकतंत्र में मतदान के दौरान महिलाओं का प्रतिशत पुरुषों से कम नहीं है।
- प्रियांशी दीक्षित, बीए तृतीय वर्ष
भारतीय संविधान और सुदृढ़ लोकतंत्र में महिलाओं को खुलकर जीने की स्वतंत्रता है। समाज को जागृत करने और महिलाओं को प्रेरित करने में शिक्षित महिलाओं को आगे आना चाहिए।
- पारुल वर्मा, बीए तृतीय वर्ष
मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें बेटियां
सशक्त लोकतंत्र में शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है। बेटियां बढ़-चढ़कर भागीदारी करें। 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाली बेटियां अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं। बेटियां अन्य को भी प्रेरित करें। - अविनाश चंद्र मौर्य, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें