फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीरपुर को हराकर डंडौरा ने ट्रॉफी पर किया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। क्षेत्र के इछनापुर गांव में हरदोई, शाहजहांपुर, लखीमपुर और सीतापुर की 16 टीमों के बीच 13 दिन चले मैच में डंडौरा की टीम चैंपियन बनी है। फाइनल मैच पीरपुर और डंडौरा के बीच खेला गया। इसमें डंडौरा ने मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

रविवार को टॉस जीतकर डंडौरा की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में छह विकेट खोकर 112 रन का लक्ष्य दिया। पीछा करते हुए पीरपुर की टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल सकी और 52 रन बनाकर पूरी टीम ऑलआउट हो गई। फाइनल मैच में डंडौरा की टीम ने 60 रनों से जीत अर्जित की, जिस पर उसे 25 हजार रुपये और ट्राफी प्रदान की गई। सर्वश्रेष्ठ खेल प्रदर्शन के लिए संटी को मैन ऑफ द सीरीज के तौर पर 2100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। वहीं फाइनल की उपविजेता पीरपुर टीम को ग्यारह हजार रुपये और ट्रॉफी दी गई। टूर्नामेंट में दूसरे प्रदेश के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। नीशम खान मध्य प्रदेश क्रिकेट एकेडमी से तो लखनऊ से सौरव बंगाली जैसे नामी खिलाड़ियों ने भाग लिया। डंडौरा की ग्रामीण टीम ने इन्हें भी कड़ी टक्कर दी और सभी खिलाड़ियों को धूल चटाई। मैच होने के बाद मध्य प्रदेश से आए खिलाड़ियों ने विजेता टीम की हौसलाअफजाई की। पूरे क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन गोपी सिंह, देव सिंह, शेरा सिंह आदि ने आपस में सहयोग कर किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें