फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने से वंचित रह गए सैकड़ों छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर में रविवार को शिक्षक पात्रता परीक्षा हुई। तमाम अभ्यर्थी इसको देने से वंचित रह गए। इसका करण कुछ लोग परीक्षा केंद्र पर जहां निर्धारित समय के बाद पहुंचे थे तो वहीं कुछ लोगों के जरूरी प्रपत्र अधूरे थे। करीब 10 से 15 मिनट देर से पहुंचे अभ्यर्थियों ने भविष्य की दुहाई देकर केंद्र व्यवस्थापकों से परीक्षा में बैठने की लाख मिन्नतें की, लेकिन जिम्मेदारों ने अड़ियल रुख अपनाकर गेट में ताला डलवाकर सभी को वापस कर दिया। इसको लेकर आर्य कन्या इंटर कॉलेज और युवराज दत्त डिग्री कॉलेज परीक्षा केंद्र पर हंगामे के आसार बन गए। मगर, सुरक्षा बल की मौजूदगी के कारण अभ्यर्थी उदास होकर घर लौटने के लिए मजबूर हो गए।
विज्ञापन

यूपी टीईटी रविवार को दो पालियों में हुई। पहली पाली का पेपर सुबह 10 बजे से और दूसरी पाली का पेपर 02:30 शुरू हुआ। मगर, शासनादेश के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों को गेट सुबह 09:30 और दोपहर 02:00 बजे ही बंद हो गया। सर्दी के मौसम में बूंदाबांदी होने से तमाम अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र 10 से 15 मिनट देर से पहुंचे। मगर, केंद्र व्यवस्थापकों ने अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश तक नहीं होने दिया। सबसे ज्यादा अभ्यर्थी वाईडी कॉलेज और आर्य कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देने से वंचित रहे। भविष्य को लेकर अभ्यर्थी केंद्र व्यवस्थापकों से बार बार मिन्नतें करते रहे, लेकिन शासनादेश का हवाला देकर जिम्मेदारों ने उनकी एक न सुनी। ऐसे में केंद्रों पर करीब तीन सौ अभ्यर्थी परीक्षा नहीं दे सके। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई। मगर, पुलिस प्रशासन की मौजूदगी के चलते अभ्यर्थियों को बैरंग लौटने को मजबूर हो गए। गैर जिलों से लेकर जिले के ही दूर दराज इलाकों से पेपर देने आए अभ्यर्थियों का कहना था एक तो सर्दी ऊपर से बारिश होने के कारण 10 से 15 मिनट की देरी चलते परीक्षा देने से वंचित करना युवाओं के साथ सरासर अन्याय है।
परीक्षा देने के लिए सुबह 09:25 पर वाईडी कॉलेज गेट पर आ गए। ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों ने मार्कशीट लाने को कहा। इस पर अंकपत्र लेकर 10:07 पर पुन: कॉलेज आ गए। तब अनुपस्थिति लगना बताकर वापस कर दिया।
विज्ञापन

-मोहम्मद अफजल, मोहदियापुर
सुबह 09:30 पर परीक्षा देने के लिए गेट पर आ गए। अंकपत्र देखकर डायट प्राचार्य से प्रमाणित कराने को कहा। इस पर मार्कशीट प्रमाणित कराकर 09:50 पुन: कॉलेज गेट पर आ गए, लेकिन देर होना बताकर प्रवेश कराने से मना कर दिया।
- आंचल शुक्ला, मोतीनगर
परीक्षा देने के लिए सुबह नौ बजे ही केंद्र पर आ गया। अंकपत्र व्हाट्सअप पर मंगवाकर प्रिंट निकलवा लिया। मगर, उस पर परीक्षा देने से रोक दिया। जबकि पिछली बार इसी अंकपत्र की प्रति पर पेपर में शामिल हुए थे।
- विनोद कुमार, रूरा सुल्तानपुर
मौसम खराब होने के कारण बदायूं से आने में थोड़ी देर हो गई। करीब 09:45 पर वाईडी कॉलेज गेट पर आ गया था। सभी प्रपत्र भी पूर्ण थे, लेकिन 15 मिनट देर होने के कारण परीक्षा केंद्र में घुसने से ही रोक दिया। अभ्यर्थियों के साथ ये तो अन्याय है।
विज्ञापन

- इंद्रेश कुमार, बंदायू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें