फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंचनपुर में एंबुलेंस की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नाराज परिजन ने पूर्व पश्चिम राजमार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन

धनगढ़ी (नेपाल)। कंचनपुर जिले में बुधवार को एंबुलेंस ने एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। नाराज परिजन ने पूर्व पश्चिम राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कैलाली जिला की अतरिया ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह छह बजे अतरिया से महेंद्रनगर जा रही एक एंबुलेंस ने कृष्णपुर नगर पालिका के पूर्व पश्चिम महेंद्र राजमार्ग पर दूध लेकर साइकिल से जा रहे इसी गांव के निवासी कृष्ण बहादुर ऐर को टक्कर मार दी, जिसको घायलावस्था में सेती अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर पर परिजन में कोहराम मच गया और गुस्साए परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से राजमार्ग पर टायर आदि जलाकर जाम लगा दिया। उधर पुलिस ने एंबुलेंस चालक को हिरासत में ले लिया है। देर शाम तक रोड पर से जाम नहीं खुल सका था। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें