फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाशों ने युवक को गोली मारी 

Mon, 12 Dec 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शारदानगर।
विज्ञापन
shot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
घटना की सूचना न देने पर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
विज्ञापन

घर में घुसे बदमाशों ने यहां एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया और हजारों का सामान लूट कर फरार हो गए। इधर, देर रात घटना की सूचना न देने पर एसपी मनोज कुमार झा ने चौकी इंचार्ज शारदानगर कैलाश यादव को लाइन हाजिर कर दिया। 
गांव भंगहा निवासी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि वह परिवार समेत घर के अंदर सो रहे थे, उनका भाई स्वतंत्र वर्मा घर के बाहर सो रहा था। रात करीब पौने दो बजे छह बदमाश दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए और जीने से आंगन में आकर कमरे में रखा सामान खंगाल लिया। कुछ बदमाश घर में खड़े ट्रैक्टर की बैटरी खोलने लगे। इसी बीच आहट होने पर उनकी आंख खुल गई। असलहों समेत बदमाशों को देखकर उन्होंने शोरशराबा मचाया। इसी बीच बाहर सो रहा भाई स्वतंत्र वर्मा भी जाग गया और उसने बदमाशों को दबोचने की कोशिश की तो एक बदमाश ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके कंधे में जा धंसी। बदमाश फायरिंग करने के बाद मौके से भाग निकले। उसने और उसके भाइयों ने चार बदमाशों को पहचान लिया। फायरिंग की आवाज और शोरशराबा पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और घटना की सूचना चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल स्वतंत्र वर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि बदमाश घर में रखी 10 हजार रुपये की नकदी समेत करीब एक लाख के जेवर चोरी कर ले गए हैं। गृहस्वामी सुरेंद्र कुमार वर्मा ने गांव जिगनियां निवासी बुधई, प्रमोद, अंब्रिका, सूरजपाल निवासी भंगहा, रफीक और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सदर कोतवाल दीपक शुक्ल ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक की पिटाई कर नकदी, बाइक लूटी
झमपुरवा गांव के पास हुई वारदात
शारदानगर/महेवागंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के सलनापुर गांव निवासी सब्बान अली रविवार की शाम लखीमपुर से गांव लौट रहा था। मझरा और झमपुरवा गांव के बीच घात लगाए बदमाशों ने उसे रोक लिया। सद्दाम ने बताया कि बदमाशों ने उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया लूटपाट करने लगे। विरोध पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर जेब से सात हजार रुपये, मोबाइल और बाइक छीन ली। पीड़ित सोमवार शारदानगर चौकी पहुंचा। बताते है पुलिस कर्मियों ने उसे घटनास्थल खीरी थाना क्षेत्र का बताकर टरका दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें