फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी निकालते समय छह बच्चों की मौत

Sat, 03 Oct 2015 11:40 PM IST
धनगढ़ी-नेपाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कैलाली के ग्राम सड़कपुर बोनिया में चट्टान से मिट्टी निकालने गए छह बच्चों की मिट्टी में दबकर दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में दो महिलाएं भी चट्टान तले दबकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनको नेपालगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कैलाली के दो-दो धरा गविसा के ग्राम सड़कपुर बोनिया में दशहरा के लिए गांव के ही कुछ लोग मिट्टी निकालने चट्टान की तरफ गए थे। इस दौरान चट्टान से मिट्टी निकालते समय चट्टान नीचे खिसक गई तथा उसकी मिट्टी के नीचे दबकर छह वर्षीय नमिता नेउपने, दस वर्षीय सीता पियकृल, सात वर्षीय सुशांत, छह वर्षीय दीपिका, नौ वर्षीय मैना सुनार तथा सात वर्षीय किरण सुनार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में 35 वर्षीय रत्ना तथा 30 वर्षीय जमुना देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं हैं इनको उपचार के लिए नेपालगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें