फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में गोली मारकर की गई थी सेल्समैन की हत्या

Mon, 19 Sep 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर/खीरी टाउन।
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हत्यारोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद 
विज्ञापन

थाना खीरी के गांव अशोगापुर निवासी बीयर शॉप के सेल्समैन की हत्या उसके पड़ोसी दुकानदार ने लेनदेन को लेकर हुए विवाद में की थी। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद करने का दावा किया है।  
विज्ञापन

एसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि गांव अशोगापुर में बीयर और पास में गांव निवासी सलोने गिरि की चाट-पकौड़ी की दुकान है। एसपी ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि एक वर्ष पहले सलोने गिरी ने बीयर शॉप के सेल्समैन संतोष शुक्ला से 18 सौ रुपये उधार लिए थे। जिसके बदले में वह अब 18 हजार रुपये मांग रहा था। इसी बात को लेकर उसकी 17 सितंबर को सेल्समैन से काफी विवाद हो गया था। हत्या के आरोप में पूर्व में जेल जा चुके संतोष शुक्ला ने उसे जान से मार देने की धमकी दी थी। जिस पर सलोने गिरी ने उसकी हत्या करने की ठान ली और 18 सितंबर की रात उसने तमंचे से गोली मारकर संतोष शुक्ला की हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद करने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि मृतक संतोष शुक्ला ने वर्ष 2011 में गांव अशोगापुर निवासी नीरज शुक्ला की हत्या अपने दो अन्य साथियों के साथ की थी। एसपी ने घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित करने की घोषणा की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें