फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठगी के आरोपी दो युवक दबोचे

Wed, 11 Mar 2015 07:56 PM IST
मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में सोने से सिक्के गड़े होने की बात बताकर ग्रामीणों को ठगने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो सुनहरे रंग के सिक्के भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

एसएसआई रामसिंह पवार ने बताया कि मंगलवार रात को अहिबाब उर्फ चीमा निवासी ग्राम चढिया रायपुर मदारी थाना मोहम्मदी तथा महिगाद निवासी भीरा थाना सेहरामऊ उत्तरी को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग खेतों में चूहे की बिलों में सुनहरे सिक्को को डालकर उन्हें मिट्टी से ढक देते थे फिर किसानों को खेत पर लाकर टार्च की रोशनी में सोने की सिक्के बताकर ठगी करते थे। पुलिस ने उनके पास से दो सुनहरे सिक्के भी बरामद किए हैं। पुलिस टीम में आरक्षी नासिर खान, मुकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें